एक्सप्लोरर

Climate Crisis: कोरोना के बाद अब जलवायु परिवर्तन होगा महामारी की वजह! जानिए वैज्ञानिकों को मिले क्या संकेत

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से दुनिया किसी महामारी की चपेट में आ सकती है. आइए जानते हैं अपने शोध में उन्होंने इस बारे में और क्या-क्या बताया है.

Climate Change: आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग दुनिया की सबसे मुख्य समस्याओं में से एक है. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलवायु में भी परिवर्तन हो रहा है. यह नई नई समस्याओं को जन्म दे सकता है. ऐसे ही पिछले दो साल में कोरोना वायरस ने खूब आतंक मचाया. कोरोना की वजह से कई लोगों की मौत हुई. भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना से कई लोगों की मौत हुई. अब जाकर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है. ऐसे में शोधकर्ताओं ने कोरोना के बाद अब एक और महामारी आने का अनुमान लगाया है.

खास बात यह है कि ये महामारी किसी पक्षी या जानवर की वजह से नहीं आएगी. इसका कारण शायद आपको हैरान कर सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया पर आने वाला ये संकट क्या है और इसके फैलने की वजह की क्या संभावनाएं हैं. 

जलवायु परिवर्तन बनेगी महामारी की वजह 

यह तो आपको पता है कि दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. जलवायु में होने वाले इस परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर तेजी से और तीव्र स्तर पर पिघल रहे हैं. वैज्ञानिको का मानना है कि आने वाले वाले समय की अनुमानित महामारी किसी ओर कारण से नहीं, बल्कि इन्ही ग्लेशियर की वजह से होने वाली है. जी हां, इस महामारी का मुख्य कारण ये पिघलने वाले ग्लेशियर ही बताए जा रहे हैं.

वैज्ञानिकों ने इसपर एक शोध किया है. इस शोध में मिट्टी के खास अध्ययन से सामने आया है कि आने वाले वक्त में ग्लेशियर की वजह से एक वायरस का आगमन हो सकता है. बताया जा रहा है कि इसकी वजह से एक Viral Spillover की स्थिति बन रही है. 

यह होता है वायरल स्पिलओवर 

दुनिया में कई तरह के वायरस हैं, लेकिन उन्हें बढ़ने के लिए कुछ खास कोशिकाओं की आवश्यकता होती है. शोधकर्ताओं का मानना है कि ग्लेशियर के पिघलने से इस प्रकार की कोशिकाएं पैदा हो सकती हैं. ये कोशिकाएं वायरस को फैलाने में मदद कर सकती हैं. इस प्रक्रिया को ही वायरल स्पिलओवर कहा जाता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे ग्लेशियरों का पिघलना भी बढ़ता जाता है. ज्यादा तापमान बढ़ने पर ग्लेशियर भी उतनी ही तेजी से पिघलते हैं.

ऐसे में पहले से बर्फ में फंसे वायरस और बैक्टीरिया के नए मेजबान खोजने की संभावना बढ़ जाती है और वायरस स्पिल ओवर बढ़ने की संभावना होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे कोई बीमारी ही हो. इसलिए इसे भविष्यवाणी जैसा नहीं माना जा सकता है. यह सिर्फ अनुमान है. 

यह भी पढ़े - 

पक्षी की तरह आसमान में कैसे उड़ जाता है हेलिकॉप्टर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget