एक्सप्लोरर

आयुष्मान कार्ड में खत्म हो गई इलाज की लिमिट तो कैसे होगा फ्री इलाज, जानें क्या हैं इसके नियम

Ayushman Card Rules: आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलता है. लेकिन अगर कार्ड की लिमिट खत्म हो जाए तो लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि अब कैसे इलाज मिलेगा. जानें क्या हैं इसके नियम.

स्वास्थ्य सभी लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी पहलू होता है. जिंदगी में कब कौन सी बीमारी इंसान को परेशान कर दे यह बिल्कुल कहा नहीं जा सकता. बीमारियों के इलाज में लोगों के अक्सर बहुत से पैसे खर्च हो जाते हैं. इसलिए लोग पहले ही इसका इंतजाम कर के चलते हैं. कई लोग पहले ही हेल्थ इंश्योरेंस पाॅलिसी ले लेते हैं. लेकिन सभी लोगों के पास इतने पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं.

ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों के भारत सरकार की ओर से लाभ दिया जाता है. सरकार की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना चलाई जा रही है. इसके जरिए सरकार लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का फ्री इलाज देती है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि अगर आयुष्मान कार्ड की अगर लिमिट खत्म हो गई. तो फिर फ्री इलाज कैसे मिलेगा. जानें क्या हैं इसके लिए नियम.  

लिमिट खत्म हो जाए कैसे होगा फ्री इलाज? 

आयुष्मान कार्ड की लिमिट एक साल के लिए तय होती है. यानी एक साल के दौरान ही आप तय 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज का लाभ ले सकते हैं. अगर आप यह लिमिट पूरा कर लेते हैं. तो फिर आपको अगली लिमिट एक्टिव होने तक इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को लालकिला के लिए यहां से मिलेगी बस, मेट्रो और कैब, नोट कर लीजिए पूरी डिटेल

आपको बता दें एक साल के बाद यह नया टेन्योर शुरू होता है. और उसके बाद ही आप फिर से फ्री ट्रीटमेंट का फायदा उठा सकते हैं. इसलिए कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है. बड़े या गंभीर इलाज से पहले लिमिट के बारे में आपको पहले ही पता कर लेना चाहिए. नहीं तो मुश्किल हो सकती है. 

क्या लिमिट बढ़ सकती है? 

आयुष्मान कार्ड की लिमिट को लेकर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसे बढ़ाया नहीं जा सकता. तो आपको बता दें आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट तय होती है. और इसे बढ़ाया नहीं जाता. सरकार ने इस योजना के तहत हर लाभार्थी को बराबर लाभ देने के लिए फिक्स्ड लिमिट तय की है. अगर किसी का सालभर का लिमिट खत्म हो जाए. तो अगले टेन्योर की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी-विजय सिन्हा की तरह आपके पास भी तो नहीं हैं दो वोटर आईडी कार्ड, ऐसे कर सकते हैं पता

हालांकि गंभीर बीमारी या स्पेशल केस में अस्पताल और राज्य सरकार अलग से एक्स्ट्रा कवरेज या फंडिंग की प्रोसेस शुरू कर सकते हैं. लेकिन यह हर मामले में लागू नहीं होता. इसलिए आयुष्मान योजना में कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. 

यह भी पढ़ें: आजकल आप भी कर रहे हैं पतंगबाजी? इन नियमों को जान लीजिए वरना उठा ले जाएगी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब DL टेस्ट पास करना होगा मुश्किल? 60% नहीं, लाने होंगे 75% नंबर
अब DL टेस्ट पास करना होगा मुश्किल? 60% नहीं, लाने होंगे 75% नंबर
बेंगलुरु-मुंबई अब 16 घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना होगा किराया?
बेंगलुरु-मुंबई अब 16 घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना होगा किराया?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget