एक्सप्लोरर

आपके आधार नंबर पर कितने मोबाइल सिम हैं, इस तरह कर सकते हैं चेक

Sim Cards On Your Aadhaar: कई बार असमाजिक तत्व और फ्राॅड करने वाले लोग दूसरे लोगों के आधार पर फर्जी सिम ले लेते हैं. आप घर बैठे पता कर सकते हैं आपके आधार पर कितनी सिम एक्टिवेट हैं.

Sim Cards On Your Aadhaar: आज के समय में बिना फोन के किसी का भी काम नहीं चल पाता. फिर चाहे वह पढ़ने वाला छात्र हो या कोई नौकरी करने वाला  इंसान या फिर व्यापारी या कोई और फोन का होना लगभग सबके लिए लाजिमी हो चुका है. हर छोटे से काम के लिए आपको फोन की जरूरत पड़ी जाती है. फोन में सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. जिसके लिए भारत में बहुत सी टेलीकॉम कंपनियां संचालित है.

वहां से पहचान पत्र देकर और तय कीमत चुकाकर सिम कार्ड खरीद सकते हैं. ज्यादातर लोग सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लोग दूसरों के आधार नंबर का इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड खरीद लेते हैं. और जुर्म को अंजाम दे देते हैं. ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसलिए आप समय-समय पर चेक कर सकते हैं कि आपके आधार पर कितनी सिम हैं. क्या है इसके लिए प्रोसेस चलिए बताते हैं.  

आपके आधार पर कितनी सिम हैं ऐसे करें पता 

आपने सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी खबरें देखी होगी कि किसी व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम लेकर कोई जुर्म कर दिया जाता है. और बाद में पुलिस उस व्यक्ति के को पकड़ लेती है जिसके नाम पर फर्जी सिम ली जाती है. और उससे पूछताछ की जाती है. अगर आप इस तरह की स्थिति में आने से बचना चाहते हैं. तो एक अंतराल पर इस बात को चेक करते रहें कि आपका आधार पर एक्टिव सिम की संख्या बढ़ तो नहीं गई है. 

यह भी पढ़ें: सरकार दे रही है बिज़नेस शुरू करने लिए 20 लाख का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

इसके लिए आपको भारत सरकार की संचार सारथी आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको होम पेज पर 'Citizen Centric Services' में से 'Know Your Mobile Connections' पर  क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आपके नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आप आगे बढ़ जाएं. 

इसके बाद आपके सामने आपके आधार कार्ड पर लिए गए सभी सिम कार्ड की डिटेल्स आ जाएगी. अगर आपको लगता है कोई नंबर आपने नहीं लिया तो आप उसके आगे 'Not required' पर क्लिक करके उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड धारकों को अनाज के साथ हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये! सरकार ने चल दिया मास्टरस्ट्रोक

एक आधार नंबर के लिए तय है लिमिट

इतना ही नहीं भारत के दूरसंचार मंत्रालय की ओर से एक आधार पर सिम रखने की संख्या तय है. किसी भी आधार पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं लिए जा सकते. ऐसा करने पर 50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. जिसे 2 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इस दिन आ सकती है किसान योजना की अगली किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget