एक्सप्लोरर
...क्योंकि भारत 'हिंदू राष्ट्र नहीं है!' । Citizenship Amendment Bill । Sumit Awasthi
नागरिकता बिल लोकसभा से पास हो चुका है. कल राज्यसभा में 6 घंटे चर्चा होगी और फिर तय होगा बिल का भविष्य. वैसे आंकड़ें इस वक्त बीजेपी के साथ हैं लेकिन शिवसेना के रुख से बीजेपी का नंबर गेम गड़बड़ा सकता है. लोकसभा में शिवसेना ने महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर रिश्तों में आई खटास के बावजूद मोदी सरकार का नागरिकता संशोधन बिल पर साथ दे दिया लेकिन राज्यसभा को लेकर वो अभी पत्ते नहीं खोल रहे हैं. बिल को लेकर आज पूर्वोत्तर में विरोध किया गया. दिल्ली में भी पूर्वोत्तर के लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया. कई संगठनों ने असम के कई इलाकों में बंद का एलान कर रखा है.
#CitizenshipAmendmentBill #AmitShah #SumitAwasthi
#CitizenshipAmendmentBill #AmitShah #SumitAwasthi
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















