एक्सप्लोरर
राजस्थान राजनीति: गहलोत ने पायलट को क्यों कहा नाकारा और निकम्मा, अब क्या करेंगे पायलट | ABP Uncut
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने अपनी ही पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को नाकारा और निकम्मा तक करार दे दिया है. इसके पीछे दो वजहें हो सकती हैं. या तो अशोक गहलोत बहुमत जुटाने में नाकाम हो गए हैं और ये बयान उनकी हताशा को बताता है. या फिर अशोक गहलोत ने बहुमत जुटा लिया है और अब उन्हें सचिन पायलट की कोई फिक्र नहीं है. लेकिन सचिन पायलट को तो अपनी छवि की चिंता है, लिहाजा वो अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं. इससे एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि अब अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट की लड़ाई और लंबी खिंचने वाली है. इसमें किसकी होगी जीत और किसे मिलेगी मात, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion















