Punjab: Amarinder Singh के विरोधी Charanjit Channi को Congress ने क्यों बनाया CM, क्या करेंगे Sidhu?
Punjab New CM Announced: पंजाब के चमकौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया. चन्नी दलित समुदाय से आते हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए. उनका विश्वास सर्वोपरि है. कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के एलान के साथ ही सबको चौंका दिया. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए आखिर क्यों चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर बनी सहमति और क्या करेंगे सिद्धू बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही






























