एक्सप्लोरर
रातों-रात DGP से नेता बने Gupteshwar Pandey, जानिए किस सीट पर किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पांडे जी ?
विधानसभा चुनाव लड़े जाने की अफवाहों के बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस ले लिया है. अचानक उनका वीआरएस लेना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच गुप्तेश्वर पांडे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर कहा, 23 सितंबर को शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आऊंगा. मैसेज के ऊपर एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है- मेरी कहानी, मेरी जुबानी.. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए किस सीट पर किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे गुप्तेश्वर पांडे बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा.
और देखें





















