लखीमपुर खीरी मामला: बीजेपी-सीएम योगी के लिए संकटमोचक बनेंगे राकेश टिकैत या संकट बनेंगे टिकैत?
भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत को लेकर भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ बदल गया है. टिकैत को पानी पी-पीकर कोसने वाली भाजपा के नेता अचानक से उनको लेकर ख़ामोश हो गए हैं. कई लोगों के लिए टिकैत पर बीजेपी की ख़ामोशी हैरान करने वाली है. अचानक से ऐसा क्या हुआ कि एक समय भाजपा के दुश्मन बने टिकैत अब उनके संकट-मोचक बन गए. सवाल ये भी है कि जहां कांग्रेस की प्रियंका गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव तक को लखीमपुर खीरी के पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं जाने दिया गया. वैसे में टिकैत को बेधड़क वहां पहुंचने दिया गया. इन सबके बीच भाजपा के टिकैत प्रेम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब दे रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.


























