एक्सप्लोरर
COVID19 के चलते America में बढ़ती मौतों से बौखलाए Trump, काश Modi से सीखते! | ABP Uncut
जब 23 मार्च की आधी रात को भारत में लॉकडाउन शुरु हुआ था, उस वक्त देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 500 से भी कम थी. तब देश में 498 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे. लेकिन अगले 20 दिनों में, मामले 20 गुना से अधिक बढ़ गए हैं और अब संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है. देश में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के बाद भी इस तरह से मामलों का बढ़ना खतरनाक है लेकिन इन आंकड़ों में कुछ अच्छी खबरें भी छिपी हैं. 10 हजार कोविड-19 के मामले दर्ज करने वाला भारत दुनिया का 22वां देश है. लेकिन अगर पूरी दुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रति मिलियन भारत में करीब सात लोग संक्रमित हैं तो वहीं अमेरिका में प्रति मिलियन लगभग 1,700 मामले हैं और स्पेन में 3,500 से अधिक मामले हैं. हालांकि भारत में टेस्टिंग का औसत बेहद ही खराब है. भारत में प्रति मिलियन 137 लोगों की ही टेस्टिंग की गई है. लेकिन संक्रमण का जो औसत है उस लिहाज से टेस्टिंग बढ़ने पर भी मामले अन्य देशों की तुलना में उतनी तेजी से नहीं बढ़ेंगे.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए आखिर COVID19 के चलते America में बढ़ती मौतों से क्यों बौखलाए Trump और PM Modi से Trump को क्या सीखने की जरूरत है।
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
फ़ुटबॉल
साउथ सिनेमा
























