एक्सप्लोरर
Kangana Ranaut के Mumbai Office को BMC का नोटिस, क्या टूट जाएगा करोड़ों का दफ्तर? ABP Uncut
कंगना रनौत और शिव सेना नेता संजय राउत के बीच चल रही जुबानी जंग में एंट्री हो गई है BMC की. बीएमसी ने कंगना रनौत के एक दफ्तर में हुए निर्माण को अवैध बताते हुए उन्हें नोटिस भेजा है. कंगना के दफ्तर का नाम है मणिकर्णिका फिल्म्स, जो मुंबई के बांद्रा-पाली हिल इलाके में है. करीब दो साल पहले कंगना ने इस दफ्तर को करीब 22 करोड़ रुपये में खरीदा था. तब भी कंगना ने इस दफ्तर में निर्माण काम करवाया था और तब भी कंगना को बीएमसी ने नोटिस भेजा था. लेकिन अब जब कंगना और बीएमसी पर काबिज शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग चली है तो बीएमसी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है. उसने कंगना के दफ्तर में हुए निर्माण में कई खामियां बताई हैं और दफ्तर पर नोटिस चिपका दिया है. इस बारे में तफ्सील से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता मृत्युंजय सिंह.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
स्पोर्ट्स

























