साइना नहवाल पर तंज़ भरा ट्वीट करके बुरे फंसे सिद्धार्थ, लोगों ने बताया ट्वीट को अश्लील
पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर भारत की ओलिम्पिक चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया जो अभिनेता सिद्धार्थ को पसंद नहीं आया और गुस्से में कुछ ऐसा ट्वीट कर गए जिसके चक्कर में वो अब सफ़ाई देते घूम रहे हैं. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से लेकर एनसीडब्लू तक, सभी ने सिद्धार्थ की आलोचना की है. इस बीच सिद्धार्थ ने माफ़ी नहीं मांगी और कहा कि उनका कोई गलत मतलब नहीं था. लेकिन क्या मतलब सच में गलत था या लोगों की सोच ख़राब है? क्या साइना और उनके परिवार का सिद्धार्थ के ट्वीट पर गुस्सा होना जायज़ है? क्या सिद्धार्थ, जो पीएम मोदी की आलोचना करते हुए अक्सर ट्विटर पर नज़र आते हैं, इस बार ज़रूरत से ज़्यादा बोल गए? इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा (Abhishek Manchanda)






























