एक्सप्लोरर
Nirbhaya Case: इसी महीने फांसी पर लटकेंगे निर्भया के चारों दोषी | ABP Uncut
निर्भया मामले में अब जल्द ही दोषियों को फांसी हो सकती है. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक दोषी पवन की दया याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने निर्भया मामले के चार दोषियों को फांसी के लिए नई तारीख का अनुरोध करने के लिए अदालत का रुख किया है. जिसके बाद कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर कल तक जवाब मांगा है. वहीं Tihar जेल प्रशासन और निर्भया के माता-पिता ने नए डेथ वारंट के लिए जल्द कोर्ट जाने की बात कही है. एक अधिकारी ने कहा कि पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा की तामील के लिए नई तारीख को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन अदालत जाएगा. वहीं निर्भया के माता-पिता के वकील सीमा कुशवाहा ने कहा, ''हम आज पटियाला कोर्ट में एक नई अर्जी डाल रहे हैं कि फांसी के लिए नई तारीख तय की जाए. अब जो तारीख तय होगी वो फाइनल तारीख होगी जिसमें इन चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. अब चारों दोषी अपने सभी अधिकारों का पूरी तरह से इस्तेमाल कर चुके हैं.'' यहां ध्यान रहे कि Pawan Gupta के पास राष्ट्रपति की दया याचिका खारिज किए जाने को चुनौती देने का विकल्प है.
और देखें

























