एक्सप्लोरर
मुख्तार अंसारी केस: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को भेजा जाएगा UP, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को वापस यूपी भेजने का आदेश दिया है. प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट यह तय करेगी कि उसे बांदा जेल में रखना या किसी और जेल में.बता दें कि पूर्वांचल के माफिया डॉन और बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी और पंजाब सरकारों के बीच इन दिनों सियासी और कानूनी जंग छिड़ी हुई थी. मुख्तार पंजाब की रोपड़ जेल में है, तो वहीं योगी सरकार उसे यूपी लाकर इलाहाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में उसके खिलाफ चल रहे मुकदमों का निपटारा कराना चाहती है.
और देखें
























