एक्सप्लोरर
SC ने CM योगी- UP पुलिस की क्लास लगा डाली, कोर्ट की ये बाते योगी सरकार को चुभेंगी!
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के अब तक गिरफ्तार न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया. कोर्ट ने पूछा कि अगर आरोपी कोई आम व्यक्ति होता तो क्या उसके प्रति भी पुलिस का यही रवैया होता? चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने पुलिस को तेज कार्रवाई का निर्देश देते हुए यह संकेत भी दिए कि जांच किसी और संस्था को सौंपी जा सकती है.
और देखें
























