एक्सप्लोरर
भारत-चीन LAC से दूर अज़रबैजान-आर्मेनिया में क्यों छिड़ा युद्ध, क्या है पूरा मामला ?| ABP Uncut
USSR यानी कि सोवियत संघ रूस का हिस्सा रह चुके दो देश आर्मेनिया और अज़रबैजान में इस वक्त युद्ध जैसे हालात हैं. भारत की सीमा से करीब 4,000 किलोमीटर दूर बसे इन देशों के बीच 4400 वर्गकिलोमीटर के नागरनो-काराबख इलाके पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है. दोनों देशों के सैनिक मारे गए हैं, टैंक, ड्रोन और हेलिकॉप्टर्स को भी नुकसान पहुंचा है और अब भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ वीडियो भी जारी कर रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि दोनों देशों की जंग का भारत पर क्या असर होगा, क्योंकि हाल ही में आर्मेनिया ने भारत से 'स्वाथी' वैपन लोकेटिंग रडार का सौदा किया था. ऐसे में भारत किसके साथ खड़ा होगा और भारत के जो दोस्त हैं, वो आर्मेनिया और अजरबैजान में किसका साथ देंगे, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.
और देखें




























