एक्सप्लोरर
Atal Rohtang Tunnel : अंदर से कैसी दिखती है China की टेंशन बढ़ाने वाली World Longest Highway Tunnel?
अटल टनल या कहें कि रोहतांग टनल दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल है, जो अब बनकर तैयार है. 9 किलोमीटर लंबी इस टनल को बनाने में करीब 10 साल लगे हैं. जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का उद्घाटन करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत पहुंचे इस टनल में और कैमरे के जरिए दुनिया के सामने लाई इसकी तस्वीर, जो चीन को टेंशन देने के लिए काफी है. 10 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर बनी इस टनल के जरिए सेना की पूर्वी लद्दाख को जाने वाली सप्लाई लाइन भी अब 12 महीने खुली रहेगी. और चीन के लिए ये एक बड़ा टेंशन है. वीडियो में देखिए इस टनल की खासियत ग्राउंड ज़ीरो से, जहां मौजूद हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड




























