एक्सप्लोरर
रोज़ 50,000 से ज्यादा कोरोना के मामले, ऐसे में NEET- JEE जरूरी या बच्चों की जान?
सुप्रीम कोर्ट ने NEET और JEE परीक्षा के आयोजन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए परीक्षा कराने का फैसला सुनाया. दरअसल कोरोना के चलते छात्र-छात्राएं परीक्षा को स्थगित कराने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया के जरिए तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. अब इस वीडियो के जरिए जानिए कि क्या भारत में रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना के केस के बीच जायज है NEET और JEE का परीक्षा कराने का फैसला. और क्या बच्चों की जान से ज्यादा जरूरी है NEET और JEE की परीक्षा. क्यों परीक्षा टालना ज़रूरी है? कैसे है विदेश में रहनेवाले छात्रों के साथ ना इंसाफ़ी? क्या गरीबों और पिछड़ों के ख़िलाफ़ है ये व्यवस्था बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता दिबांग.
और देखें

























