एक्सप्लोरर
बिहार चुनाव में रांची क्यों बना पोलिटिकल सेंटर, क्या लालू यादव का लग रहा है दरबार? बिहार अनकट
अब ये तय है कि बिहार में चुनाव समय से ही होंगे. ऐसे में बिहार में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है. लेकिन इतनी ही चुनावी सरगर्मी झारखंड की राजधानी रांची में भी देखी जा रही है. वजह ये है कि वहां पर लालू यादव हैं, जिन्हें चारा घोटाले में जेल की सजा है. लेकिन कुछ महीने पहले खराब तबीयत की वजह से उन्हें जेल से निकालकर रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था. और जब कोरोना का कहर बढ़ा, तो लालू यादव को अस्पताल से निकालकर अस्पताल के डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है. विपक्ष का आरोप है कि अस्पताल के डायरेक्टर के बंगले में बैठकर लालू यादव चुनावी तैयारी कर रहे हैं और अपना दरबार लगा रहे हैं, वहीं एबीपी न्यूज़ को भी कई ऐसे लोग मिले, जो उस बंगले के बाहर खड़े होकर लालू यादव से मिलने का इंतजार कर रहे थे. देखिए एबीपी न्यूज़ संवाददाता आदर्श सिंह की ये रिपोर्ट.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
टेलीविजन
क्रिकेट





























