एक्सप्लोरर
बिहार के वैशाली में बाढ़ से बेहाल हुए लोग, छोटी सी नाव पर ज़िंदगी गुजारने को मज़बूर हुए बच्चे | बिहार अनकट
बिहार में बाढ़ का तांडव भले ही कम हो रहा है, लेकिन मुसीबतें जस की तस हैं. बाढ़ का पानी उतर रहा है, लेकिन ज़िंदगी पटरी पर लौटने में अभी महीनों गुजर जाएंगे. ऐसे में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वैशाली जिले के पातीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में पहुंचीं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निधि श्री. वहां उनकी मुलाकात उन बच्चों से हुई, जो नाव पर अपनी ज़िंदगी बिताने को मज़बूर हैं. नाव में भरे पानी की वजह से तीन साल की बच्ची के पैर सड़ने लगे हैं, लेकिन बिना नाव के बच्ची को खाना भी नसीब नहीं होगा तो वो नाव पर ही है. ऐसी कई कहानियां हैं, जो बाढ़ की त्रासदी को बयान कर रही हैं. देखिए ये रिपोर्ट.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
चुनाव 2026
क्रिकेट






























