एक्सप्लोरर

लंदन में बुक लॉन्च में दिखे विजय माल्या, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

नई दिल्लीः मनी लॉन्ड्ररिंग केस में भारत में भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को लंदन में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में देखा गया. खबर यह भी है कि इस कार्यक्रम में लंदन में भारत के हाई कमिश्नर नवतेज सरना भी मौजूद थे. हालांकि सरकार का कहना है कि विजय माल्या को देखते ही उच्चायुक्त कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे. इस बात का दावा लेखक सुहेल सेठ ने किया था. गुरूवार को लंदन में एक बुक लांच होनी थी. इस कार्यक्रम में विजय माल्या भी मौजूद थे. इस घटनाक्रम को लेकर भारत में खासी बेचैनी है. यह पता चलने के बाद कि बृहस्पतिवार की शाम को सुहेल सेठ की नयी पुस्तक के विमोचन समारोह में शराब कारोबारी विजय माल्या को देखा गया, जबकि भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना वहां बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, यह खबर सोशल मीडिया पर छा गयी है. टेलीविजन चैनलों पर एक सभागार में सरना और माल्या के मौजूद होने की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद अब ऐसे कार्यक्रम में उच्चायुक्त की उपस्थिति पर सवाल उठाये जाने लगे हैं. लिहाजा विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया है और उसने बयान जारी कर दिया कि माल्या के नजर आने के बाद सरना संवाद सत्र का इंतजार किए बगैर वहां से उठकर चले गए. इस मामले में विवाद छिड़ जाने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से सफाई दी गई है कि कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय उच्चायुक्त ने नहीं की थी. कार्यक्रम लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आयोजित किया गया था. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने भी भारतीय उच्चायुक्त को लिखा है कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए विजय माल्या को न्योता नहीं दिया था. कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए किया गया था और इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं थी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि एलएसइ कार्यक्रम के ‘दो हिस्से थे', पहला ब्रिटिश मंत्री जो जॉनसन द्वारा पुस्तक विमोचन और दूसरा परिचर्चा. बाद में उच्चायोग में चुनिंदा अतिथियों के लिए स्वागत समारोह था. मंत्रालय ने कहा, ‘‘एलएसइ कार्यक्रम के आमंत्रितों की सूची (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) एलएसइ ने तय की थी. उन्होंने उच्चायोग को लिखा था कि माल्या उनकी सूची में नहीं हैं. कार्यक्रम के बीच में उच्चायुक्त माल्या को आते देख उठ गए और चले गए. यह कहना कि वह माल्या से मिले और उन्होंने उनसे बातचीत की, गलत है सुहेल सेठ ने भी अपने ट्वीट में दावा किया है कि किसी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा गया था. इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने किया था. यह एक ओपेन इवेंट था. सुहेल सेठ ने लिखा कि विजय माल्या क्योंकि ऑडियंस में बैठे हुए थे. शायद इसलिए नवतेज सरना क्यूएंडए कार्यक्रम से पहले ही वहां से निकल गए थे. सुहेल सेठ ने पत्रकार सनी सेन के साथ मिलकर 'मत्रांस फॉर सक्सेस इंडियाज ग्रेटेस्ट सीईओस टेल यू हॉऊ टू विन' किताब लिखी है. इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स में किया गया था. इस कार्यक्रम के बाद में भारतीय उच्‍चायुक्त नवतेज सरना समेत अन्य लोगों को एक समूह चर्चा में हिस्सा लेना था. लेखक सुहेल सेठ की पुस्तक ‘मंत्राज फोर सक्सेस: इंडियाज ग्रेटेस्ट सीइओज टेल यू हाउ टू विन' के विमोचन के इस कार्यक्रम का आयोजन 100 फुट जर्नी क्लब ने किया था जो भारतीय उच्चायोग और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स का संयुक्त संगठन है. भारत-ब्रिटेन से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा और बहस के लिए मंच के रूप में पिछले ही महीने इसका गठन किया गया था. विजय माल्या देश के सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ रुपए चुकाए बिना ही 2 मार्च को लंदन चला गया था. माल्या ने 1,411 करोड़ की प्रवर्तन निदेशालय से जुड़ी 2 संपत्तियों को चुपचाप बेच दिया. बाद में अप्रैल में भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था. भारत सरकार अभी भी विजय माल्या के प्रत्यर्पण में लगी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget