Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर आक्रोश, हड़ताल पर 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर
देशभर में तीन लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे। कोलकाता में डॉक्टर रेप और मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग की। सवाल ये है कि क्या सरकार मांग मानेगी? दिल्ली से लेकर देहरादून और पटना से प्रयागराज तक एक जैसी तस्वीरें थी.. अस्पताल में मरीजों को तीमरदारों के भरोसे छोड़ रेजिडेंट डॉक्टर सड़क पर नारे लगाते रहे...कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. कोलकाता पुलिस ने सोमवार (12 अगस्त) को इस मामले में आरोपी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां दीं. एक जांच अधिकारी ने बताया अपराध को किस तरह अंजाम दिया गया और आरोपी ने उसके तुरंत बाद क्या किया? कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया है जिसका नाम संजय रॉय है.
All Shows





टॉप हेडलाइंस



























