एक्सप्लोरर

झूले के अचानक टूटने के कारण पहाड़ी से नीचे गिरा युवक, यूजर्स का छूटा पसीना

Viral Video: इन दिनों एडवेंचर्स स्पोर्ट के जरिए पर्यटकों का ध्यान खींचा जा रहा है. लेकिन हाल ही में इससे जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स का पसीना छूट गया.

Adventures Sport Viral Video: आज के समय में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने और उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कई तरह के एडवेंचर्स स्पोर्ट कराए जा रहे हैं. जिसमें बंजी जंप तेजी से फैलते नजर आ रहा है. वहीं कुछ जगहों पर पैराग्लाइडिंग के अलावा और भी कई एडवेंचर्स स्पोर्ट शामिल होते हैं. जिसके जरिए पर्यटक नई जगह पर घुमने के साथ ही कुछ एक्साइटिंग करते नजर आते हैं. फिलहाल इस तरह से एडवेंचर्स स्पोर्ट में भाग लेना कई बार पर्यटकों के लिए भारी भी पड़ता है.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था. जिसमें पहाड़ के छोर पर एक विशालकाय झूले को देखा गया था, जिस पर झूलते समय एक कपल झूले के टूटने के कारण पहाड़ी से नीचे खाई में गिरते देखा गया. फिलहाल एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के सामने आया है. जिसे देख यूजर्स के माथे पर पसीना छूट गया है. वीडियो में एक शख्स लोहे से बने अजीबोगरीब झूले पर झूलता दिख रहा है.

झूला टूटने से बड़ा हादसा

वीडियो को ट्विटर पर @OnlyBangersEth नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में पहाड़ के ऊपर जमीन में मजबूती से खड़े लोहे के दो खंभों पर बने अजीबोगरीब झूले के बीच एक शख्स को बैठे देखा जा रहा है. जिसे एक दूसरा शख्स घुमाता है. कुछ समय तक झूलने के बाद वह झूला टूट जाता है और उस शख्स को झूले के साथ नीचे गिरते देखा जा सकता है. वहीं झूले को घुमा रहा शख्स उसे बचाने उसके पीछे दौड़ता है.

वीडियो को मिले 1 मिलियन व्यूज

फिलहाल इस तरह से बिना किसी सुरक्षा जांच के किसी भी एडवेंचर्स स्पोर्ट में हाथ आजमाना अक्सर जान जोखिम में डालने जैसा है. वीडियो को देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 1.3  मिलियन तकरीबन 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए इसे 'हॉस्पिटल राइड' बताया है, तो वहीं एक यूजर का कहना है कि इस तरह के झूले को पहाड़ की चोटी पर बनाया जाना सही नहीं था.

यह भी पढ़ेंः प्ले स्कूल से सामने आया एक डराने वाला वीडियो, बच्चों के साथ हो रहा था बुरा बर्ताव... देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget