एक्सप्लोरर

PM मोदी की रैली में महिलाओं का कुर्सी संग्राम...सीट के लिए मैदान में छिड़ी जंग, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाएं एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रही हैं और पूरी जगह रणभूमि में तब्दील हो गई है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार को मोतिहारी में हुई पीएम की रैली का है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भीड़ का उमड़ना कोई नई बात नहीं है. ऐसे में बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को हुई उनकी एक रैली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है. ये वीडियो किसी भाषण, स्वागत या घोषणाओं का नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में मौजूद महिलाओं के बीच छिड़ी एक जबरदस्त 'कुर्सी जंग' का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाएं एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रही हैं और पूरी जगह रणभूमि में तब्दील हो गई है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार को मोतिहारी में हुई पीएम की रैली का है.

रैली में जमकर छिड़ा कुर्सी संग्राम

बताया जा रहा है कि रैली में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बैठने की कुर्सियां कम पड़ गईं. महिलाओं के दो गुटों में इसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई जो धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और फिर कुर्सीबाजी में बदल गई. वीडियो में साफ दिखता है कि महिलाएं एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रही हैं. किसी की साड़ी फंसती है तो कोई अपने सिर को बचाने के लिए कुर्सी को ढाल बना रही है. हालात बेकाबू होते देख सिक्योरिटी फौरन दौड़ पड़ती है और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ मिनटों तक वहां हड़कंप मचा रहता है. 

वीडियो की नहीं हो पाई पुष्टि

यह साफ नहीं है कि वीडियो किस एंगल से और कब रिकॉर्ड हुआ, लेकिन दावा यही किया जा रहा है कि यह मोतिहारी की उसी रैली का है, जिसमें पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया था. फिलहाल इस वायरल वीडियो पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि "अब रैली में जाना मतलब कुर्सी के लिए खुद को वॉरियर बनाना पड़ेगा", तो कुछ लिख रहे हैं... "राजनीति में कुर्सी के लिए लड़ाई तो सुनी थी, अब तो जनता भी फील्ड में उतर आई."

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..कुर्सी की लड़ाई अब जनता तक आई. एक और यूजर ने लिखा...कुर्सी तो सभी को चाहिए तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एक तरफ मोतिहारी को मुंबई बनाने की बातें हो रही है और दूसरी ओर जनता ने तैयारियां भी शुरु कर दी है.

नोट: एबीपी लाइव ऐसे किसी वीडियो और घटना की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी सोशल मीडिया और वीडियो के आधार पर दी गई है.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget