एक्सप्लोरर

सामने से आ रही थी ट्रेन...महिला ने रेलवे ट्रैक पर लाकर खड़ी कर दी कार और फिर...Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ड्राइविंग करते-करते कार को रेलवे ट्रैक पर लेकर पहुंच गई. जिस वक्त लड़की ने कार को रेलवे ट्रैक उतारा, उस समय सामने से ट्रेन आ रही थी.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन अजीबोगरीब और चौंकाने वाली वीडियो वायरल होती रहती है. हालांकि कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जो इंसान की रुह को हिलाकर रख देती हैं. आपने ऐसी तमाम वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर देखी होंगी, जिनमें मौत इंसान से महज एक सेकंड की दूरी पर थी, हालांकि ऐन वक्त पर उसकी जान बच गई. अब ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर से सामने आया है, जिसमें एक लड़की ड्राइविंग करते-करते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और वहीं अपनी कार रोक दी. जिस वक्त लड़की कार लेकर ट्रैक पर आई थी, उस समय सामने से एक ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही थी. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रेलवे ट्रैक के पास कार लेकर आ जाती है. पहले तो वो ट्रैक से कुछ दूर कार रोकती है. लेकिन फिर पता नहीं उसे क्या सूझता है कि सामने से आ रही ट्रेन को देखने के बावजूद वो कार को रेलवे ट्रैक तक चलाकर ले आती है. ऐसा भी संभव नहीं है कि लड़की को तेज रफ्तार ट्रेन दिखाई न दी हो. लड़की बिना कुछ सोचे-समझे कार को ट्रैक पर लेकर आ गई. जब उसको अंदाजा हुआ कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है, तब वो कार से निकलकर भागने लगती है. 

होते-होते रह गया हादसा

अब आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या हुआ होगा. दरअसल आगे जो आप सोच रहे हैं वो बिल्कुल नहीं हुआ यानी ट्रेन ने कार को टक्कर नहीं मारी. ट्रेन चालक ने लड़की को कार को ट्रैक पर लाते देख लिया था. इसलिए सही समय पर कार से महज कुछ इंच की दूरी पर उसने ट्रेन रोक दी और बड़ा हादसा होते-होते रह गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

यूजर्स ने की ट्रेन चालक की तारीफ

वीडियो देखने वाले यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सही समय पर ट्रेन रोकने वाले चालाक की तारीफ की है, जबकि महिला को जमकर लताड़ लगाई है. एक यूजर ने कहा, 'महिला के ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड कर देना चाहिए और उसे सजा दी जानी चाहिए.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'वह कार को आगे क्यों ले गई, पीछे क्यों नहीं ले गई?'

ये भी पढ़ें: नहीं पता था बेटी ने डोनेट की है किडनी, जब खुला राज तो फफक कर रोने लगा बीमार पिता- Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget