एक्सप्लोरर

नहीं पता था बेटी ने डोनेट की है किडनी, जब खुला राज तो फफक कर रोने लगा बीमार पिता- Video Viral

पिता के कई बार समझाने के बाद भी बेटी का दिल नहीं माना. वह अपने पिता को कुछ भी नहीं होने देना चाहती थी, लिहाजा उसने अपने पिता को बिना बताए किडनी डोनेट करने का फैसला कर लिया.

अमेरिका के मिसूरी में एक बेटी ने अपने बीमार पिता को गुपचुप तरीके से किडनी डोनेट की. दरअसल पिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. बेटी ने कई बार किडनी डोनेट करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पिता अपनी बेटी को मुश्किल में नहीं देख सकते थे. इसलिए उन्होंने हर बार अपनी बेटी को ऐसा करने से मना किया. हालांकि बेटी का दिल नहीं माना, इसलिए उसने सिक्रेट तरीके से किडनी डोनेट करने का प्लान बनाया. जब पिता का किडनी ट्रांसप्लांट सही तरीके से हो गया तब बेटी उनके वार्ड में आई, जिसके बाद उन्हें पता चला कि किडनी डोनर उनकी बेटी है.

पिता का नाम जॉन इवानोव्स्की है. जॉन किडनी की एक गंभीर बीमारी का सामना कर रहे थे. उन्हें हर दो दिन में पांच घंटे तक डायलिसिस मशीन पर रहना पड़ता था. 25 साल की उनकी बेटी डेलायने ने उनसे कई बार रिक्वेस्ट की कि वह उसे अपनी किडनी उन्हें डोनेट करने दें, लेकिन पिता यह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की जिंदगी किसी भी तरह से खतरे में पड़े. लिहाजा वह हर बार उसे किडनी डोनेट करने से मना करते रहे. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिता कहते थे कि "तुम अभी बहुत छोटी हो. तुम्हें लंबे समय तक यह जिंदगी जीनी है. जबकि मेरे पास समय कम है."

बेटी का नहीं माना दिल

पिता के कई बार समझाने के बाद भी बेटी डेलायने का दिल नहीं माना. वह अपने पिता को कुछ भी नहीं होने देना चाहती थी, लिहाजा उसने अपने पिता को बताए बिना ही किडनी डोनेट करने का फैसला कर लिया. जब पिता की हालत थोड़ी बेहतर दिखी, तब डेलायने ने किडनी डोनेट करने के लिए अपने कुछ टेस्ट कराए, जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि वह किडनी डोनेट कर सकती हैं. एक नर्स ने डेलायने के हवाले से बताया कि उन्होंने सोच लिया था कि वह ही किडनी डोनेट करेंगी. डेलायने ने कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि वह (पिता) मुझे घर से निकाल देंगे या मुझसे नफरत करेंगे और जिंदगीभर बात नहीं करेंगे. कम से कम मेरे इस फैसले से वह एक अच्छी जिंदगी जिएंगे और मशीन पर निर्भर नहीं रहेंगे.'

पिता ने बेटी को गले लगाया

फैसला करने के बाद बेटी ने आखिरकार अपने पिता को किडनी डोनेट कर दी. किडनी ट्रांसप्लांट के अगले दिन जब डेलायने अपने पिता से मिलने उनके वार्ड में गईं तो पिता हैरान रह गए हैं और फफक-फफककर रोने लगे. दरअसल पिता बेटी को किडनी डोनेट करने के लिए इसलिए मना कर रहे थे, क्योंकि 16 साल पहले उन्होंने अपने बेटे को न्यूरोब्लास्टोमा नाम की एक बीमारी की वजह से खो दिया था, जो एक प्रकार का कैंसर है. बेटे को खोने के बाद जॉन अपनी बेटी को नहीं खोना चाहते थे. इसी वजह से वह हमेशा बेटी को किडनी डोनेट करने से मना करते हैं. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जॉन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी गले से लगाया और उसका शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: कैब में पूरी रात घूमती रही महिला, 2000 देने की बात आई तो ड्राइवर पर लगा दिया 'हैरेसमेंट' का आरोप, देखें 'हाईवोल्टेज ड्रामे' का Video  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget