एक्सप्लोरर

ट्रैफिक से परेशान अमेरिकी महिला ने कैब की जगह बुला लिया हेलिकॉप्टर

Viral Post: न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय मूल की महिला खुशी सूरी ने अपने एक्स अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Trending News: जैसे-जैसे दुनिया की आबादी बढ़ रही है, उसी रफ्तार से शहरों में ट्रैफिक भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अगर किसी बड़े शहर में आप अगर कार या फिर बाइक लेकर निकलते हैं तो आप घंटो के ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं. खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए तो अपने वाहन से जाना और भारी पड़ जाता है. इसलिए लोग ज्यादातर मेट्रो में सफर करना ठीक मानते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से जहां एक महिला ने ट्रैफिक से बचने के लिए अलग ही जुगाड़ लगाया और हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गई ऑफिस. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है पूरी खबर में.

कार और हेलीकॉप्टर में सिर्फ 30 डॉलर का था फर्क

दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय मूल की महिला खुशी सूरी ने अपने एक्स अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. खुशी को किसी काम से बाहर जाना था और वो न्यूयॉर्क के ट्रैफिक से बखूबी वाकिफ थी. जब खुशी कैब बुक करने लगी तो उन्हें इसके लिए 130 डॉलर डिमांड किए गए और 1 घंटे का समय बताया गया. इसे देखकर खुशी ने कैब से जाना केंसिल कर दिया और BLADE पर पहुंच गई .

दरअसल, BLADE एक प्राइवेट साइट है जो हेलीकॉप्टर से कैब की सुविधा अमेरिका में उपलब्ध करवाती है. जब खुशी ने हेलीकॉप्टर का प्राइज देखा तो वो कार से सिर्फ 30 डॉलर ज्यादा था और राइड भी केवल 5 मिनट में पूरी हो रही थी. लिहाजा खुशी ने कैब की जगह हेलीकॉप्टर से जाना तय किया. अपने इस अनुभव को खुशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिस पर लोग अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

देखें पोस्ट

यूजर्स के रिएक्शन

पोस्ट को Khushi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 26 हजार से ज्यादा बार पोस्ट को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स पोस्ट को लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...160 डॉलर काफी ज्यादा महंगा है, इंडिया में यह कई लोगों की सैलरी है. एक और यूजर ने लिखा...इतना पैसा देने से अच्छा मैं पैदल चला जाऊंगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....13 हजार तो दीदी केवल राइड के दे रही है, तो कमाती कितना होगी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जीरो डिग्री तापमान में पीर पंजाल पर सेना के जवानों ने किया योग, वीडियो देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
Video: टैक्स फ्री सैलरी के पीछे छिपा कड़वा सच, दुबई में रह रही महिला ने रोया अपना दुखड़ा- वीडियो वायरल
टैक्स फ्री सैलरी के पीछे छिपा कड़वा सच, दुबई में रह रही महिला ने रोया अपना दुखड़ा- वीडियो वायरल
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget