एक्सप्लोरर

शक की इंतेहा! शख्स का हर हफ्ते करती है लाई डिटेक्टर टेस्ट, पति के प्रति महिला का व्यवहार कर देगा हैरान

हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं उसमें एक पत्नी ने शक को इतना बढ़ा लिया कि अपने पति का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने लगी. हैरानी की बात ये है कि पति फिर भी अपनी पत्नी के साथ काफी खुश है.

Trending Video: शादी के बाद इंसान के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाता है. शादी के लिए कहा जाता है ये एक ऐसा लड्डू है जिसे खाने वाला भी पछताता है और न खाने वाला भी पछताता है. शादी के बाद पति पत्नी एक दूसरे पर शक तो करते ही हैं, लेकिन शक अगर गहरा होता जाए तो नासूर बन जाता है. शक करने वाले पति पत्नी अगर शक की इंतेहा कर दे तो इससे परेशान शख्स अलग होने का निर्णय ले लेता है. लेकिन आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं उसमें एक पत्नी ने शक को इतना बढ़ा लिया कि अपने पति का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने लगी. हैरानी की बात ये है कि पति फिर भी अपनी पत्नी के साथ काफी खुश है.

हर पल की रखती है खबर

डेबी वुड नाम की महिला अपने पति पर असहनीय प्रतिबंध लगा कर रखती है. डेबी वुड हाल ही में ITV के कार्यक्रम This Morning Back में मौजूद थीं. डेबी ने खुद इस कार्यक्रम में बताया कि मेरा पति स्टीव कब कहां जाता है, किससे मिलता है और क्या बात करता है, मैं यह सब कुछ हर हाल में जानकर रहती हूं. इसके लिए डेबी ने अपने घर में एक मशीन लगाई हुई है जो कि झूठ को पकड़ लेती है. स्टीव जब भी बाहर से घर आता है तो डेबी कभी भी उसका लाइ डिटेक्टर टेस्ट कर लेती है. 

इस तरह आया मशीन का आइडिया

डेबी को इस मशीन का विचार तब आया जब किसी बहस के बीच उसके पति स्टीव ने कहा कि मैं सच बोल रहा हूं. अगर तुम चाहो तो मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट कर लो. डेबी का यह व्यवहार तब बना जब स्टीव डेबी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हुए किसी और लड़की को डेट करने लगा. ऐसे में डेबी स्टीव की इस हरकत से बुरी तरह जल गई और चिढ़ गई. ये जानते हुए दोनों के बीच रोज बहस और झगड़े होने लगे, तब खुद को निर्दोष साबित करने के लिए स्टीव को अपना लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना पड़ा.

हर हद तक जाने को तैयार

डेबी अपने रिश्ते को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. डेबी और स्टीव के बीच हालात इतने बिगड़ गए कि डेबी ने स्टीव के फोन रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट तक चेक कर लिए. डेबी ने बताया कि वह अपने रिश्ते को बचाने के लिए आखिरी हद तक चली गई थी. यह सारी घटना एक साल पुरानी है अब जाकर डेबी ने स्टीव को थोड़ी छूट दी है. इसके बावजूद हर हफ्ते या महीने में डेबी स्टीव का लाई डिटेक्टर टेस्ट करती रहती है. 

तमाम बंदिशों के बाद भी खुश है पति

डेबी के इस व्यवहार के चलते कोई भी पति परेशान हो जाएगा लेकिन स्टीव इतनी बंदिशों के बावजूद भी डेबी से खुश है. डेबी ने दूसरी महिलाओं के साथ फ्लर्ट करने वाले पुरुषों के बारे में अपनी इनसिक्योरिटी पर कहा कि उन्हें ऐसे मर्द पसंद हैं जो बाहरी सुंदरता से ज्यादा अंदर की सुंदरता पर फिदा हों. वह एक बार अपने रिश्ते में धोखा खा चुकी हैं इसलिए स्टीव को लेकर इतनी ज्यादा पजेसिव रहती है. स्टीव को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह डेबी के साथ बहुत खुश है.

यह भी पढ़ें: Video: 12 फुट लंबे कोबरा को देख सहमा लोगों का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget