एक्सप्लोरर

प्लेन का रंग सफेद ही क्यों होता है? हरा, पीला या लाल क्यों नहीं होता? क्या आपको मालूम है इसका जवाब

क्या आपने सोचा है कि प्लेन का रंग हमेशा सफेद ही क्यों होता है? भले ही उनके थोड़े हिस्से किसी और रंग से रंग दिए जाएं, मगर ज्यादातर हिस्सा सफेद ही होता है? आइए इसका जवाब जानते हैं.

दुनियाभर में विमानन सेवाएं पिछले 100 सालों से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं. दुनिया के किसी भी कोने में आने-जाने में अब ज्यादा वक्त नहीं लगता है. जिन दूरियों को पूरा करने में कभी महीनों या सालों का वक्त लग जाता था, उन्हें अब कुछ घंटों में पूरा कर लिया जाता है. इसकी मुख्य वजह विमान हैं, जिनकी खोज ने दुनिया को बदलने का काम किया है. विमान या कहें प्लेन की वजह से हवाई सफर की शुरुआत हुई, जिसने लोगों के बीच की दूरियों को मिटाकर रख दिया. 

हालांकि, भले ही विमानों को 100 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. उनमें बहुत से बदलाव भी हुए हैं. सुविधाएं और सुरक्षा पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हुई हैं. मगर एक चीज ऐसी है, जो पहले भी मौजूद थी और आज भी मौजूद है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं विमान के रंग की. विमानों का रंग हमेशा सफेद ही होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? क्यों विमान को सिर्फ इसी रंग से रंगा जाता है. आइए इसका जवाब जानते हैं. 

प्लेन का रंग क्यों होता है सफेद? 

बीबीसी टू के शो आईक्यू के होस्ट सैंडी टोक्सविग ने इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों विमानों को सफेद के अलावा किसी और रंग से नहीं रंगा जाता है. टोक्सविग ने बताया कि विमानों को गहरे रंग से इसलिए नहीं रंगा जाता है, क्योंकि इससे विमान के कुल वजन में आठ यात्रियों के बराबर का वजन जुड़ जाता है. उन्होंने बताया कि गहरा रंग भारी होता है, क्योंकि इसमें ज्यादा पिगमेंट्स होते हैं. इसलिए जितने भी विमान होते हैं, वो या तो सफेद या हल्के रंग के होते हैं.

प्राइवेट जेट की सुविधा देने वाली कंपनी मेंकर एविएशन ने बताया कि विमानों को सफेद रंग से रंगने के पीछे एक और वजह है. कंपनी का कहना है कि सफेद रंग सूरज की रोशनी को बेहतर ढंग से रिफलेक्ट करता है. यही वजह है कि लोग गर्मी से बचने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सफेद रंग की वजह से पक्षियों से होने वाली टक्कर भी कम हो जाती है. सफेद रंग पक्षियों को खतरे से दूर से आता हुआ दिख जाता है और वे रास्ते से हट जाते हैं.

ये भी पढ़ें: टॉयलेट में यूज होने वाला टॉयलेट पेपर फ्रीज में रखने लगे हैं लोग, क्या है इस 'गंदी' हरकत की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल
प्लास्टर छोड़ मजदूर बने प्रभुदेवा, 'प्रेमिका ने प्यार से' पर किया डांस
प्लास्टर छोड़ मजदूर बने प्रभुदेवा, 'प्रेमिका ने प्यार से' पर किया डांस

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget