एक्सप्लोरर

टॉयलेट में यूज होने वाला टॉयलेट पेपर फ्रीज में रखने लगे हैं लोग, क्या है इस 'गंदी' हरकत की वजह?

दुनियाभर में टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल शौचालय में किया जाता है. लेकिन क्या हो जब लोग इसे फ्रीज में रखने लगें? जी हां आजकल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

मिडिल ईस्ट से लेकर एशिया तक खासतौर पर भारतीय महाद्वीप में शौचालय में पानी का इस्तेमाल होता है. खुद को साफ करने के लिए लोग पानी ही यूज करते हैं. मगर जैसे ही आप यूरोप या उत्तरी अमेरिका की तरफ रुख करेंगे. आप पाएंगे कि वहां शौचालय में खुद को साफ करने के लिए पानी नहीं है, बल्कि इसकी जगह लोग टॉयलेट पेपर यूज करते हैं. हालांकि, अब धीरे-धीरे टॉयलेट पेपर का कल्चर भारत में भी आ चुका है. मगर फिर भी पानी की सुविधा लोगों को मिल ही जाती है. 

यही वजह है कि अगर आप किसी से भी पूछेंगे कि टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल किसलिए किया जाता है, तो उसका जवाब होगा कि शौचालय में खुद को साफ करने के लिए. 19वीं शताब्दी से ही अमेरिका में टॉयलेट पेपर का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इन दिनों लोगों ने टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल का एक नया ही तरीका ढूंढ लिया है. लोग इसे फ्रीज में स्टोर करने लगे हैं. एक या दो टॉयलेट पेपर स्टोर नहीं किया जा रहा है, बल्कि बंडलों में भरकर लोग इसे स्टोर कर रहे हैं. 

क्या है फ्रिज में टॉयलेट पेपर रखने की वजह? 

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर ढेरों वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को फ्रीज में टॉयलेट पेपर रखते हुए देखा गया है. उनका कहना है कि इसमें एक खास किस्म की सुपरपावर है. लोगों का कहना है कि जब आप टॉयलेट पेपर को फ्रिज में रखते हैं, तो ये आपके फ्रीज में आ रही सारी बदबू को सोख लेता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कई बार फ्रीज के भीतर नमी की वजह से आने वाली दुर्गंध को भी पूरी तरह से खत्म कर देता है. 

लोगों का कहना है कि एक बार जब फ्रीज की बदबू खत्म हो जाए, तो फिर आप इस टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल भी न करें. उनका कहना है कि इसमें फ्रीज की गंदगी समा जाती है, जिससे इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. कुछ लोगों ने इस ट्रिक पर सवाल उठाया है, मगर ऐसे भी लोग रहे हैं, जिनका कहना है कि फ्रीज की बदबू भगाने के लिए ये तरीका काफी कारगर और सस्ता है.

ये भी पढ़ें: हाईवे पर शख्स ने खतरनाक अंदाज में चलाया स्कूटर, VIDEO देख फूटा लोगों का गुस्सा, लगा दी क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget