एक्सप्लोरर

अब मैं जी कर क्या करूं? खेत में भरा पानी तो आत्महत्या की जिद करने लगा किसान! वायरल हो रहा दिल दहला देने वाला वीडियो

एक किसान भारी बारिश से तबाह हुई अपनी फसल देखकर पूरी तरह टूट जाता है. खेत में लबालब पानी भर जाता है और महीनों की मेहनत एक झटके में मिट्टी हो जाती है.

कहते हैं किसान धरती का अन्नदाता होता है. वही किसान जिसकी मेहनत से हमारे थाल भरते हैं. लेकिन जब उसी की मेहनत पर पानी फिर जाए तो सोचिए उसकी हालत कैसी होगी. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान भारी बारिश से तबाह हुई अपनी फसल देखकर पूरी तरह टूट जाता है. खेत में लबालब पानी भर जाता है और महीनों की मेहनत एक झटके में मिट्टी हो जाती है.

बारिश से बर्बाद हुई फसल तो आत्महत्या की जिद करने लगा किसान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान इतना निराश और बेसहारा हो गया कि उसने उसी खेत के पानी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. किसान जोर-जोर से रोते हुए खुद की किस्मत को कोसता है और कहता है कि अब जीकर भी क्या करूंगा. लेकिन तभी एक शख्स वहां दौड़कर आता है और किसान को पकड़कर पानी से बाहर खींच लेता है. वरना शायद ये हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा और दुख दोनों फूट पड़ा. कोई कह रहा है कि किसान दिन-रात मेहनत करता है और जब उसकी मेहनत यूं बरसात में बर्बाद हो जाती है तो वो टूट जाता है. वहीं कुछ लोग सरकार और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसान को कब तक यूं बेसहारा रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने दी हौसला रखने की सलाह

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आत्महत्या से कोई रास्ता नहीं निकलेगा. बेहतर है कि सरकार से मदद मांगी जाए. एक और यूजर ने लिखा...हर राज्य में यही हाल है, हौसला नहीं हारना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या मिलेगा मर कर? हिम्मत रखिए.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget