एक्सप्लोरर

अच्छा! तो इस दिन होती है दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, स्टडी ने खोला ये 'राज'

Weird News: ब्रिटेन में सबसे ज्यादा खतरनाक दिनों में 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच की तारीख आती है. 11 दिनों का ये अंतराल मौत के लिहाज से रिस्की है.

यह दुनिया अलग-अलग रहस्यों से भरी पड़ी है. हालांकि जिंदगी का सबसे बड़ा रहस्य 'मृत्यु' है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता. मृत्यु का समय निश्चित नहीं होता. कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि किसकी मृत्यु किस दिन होगी. हालांकि लोग अक्सर मृत्यु से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा लोग किस दिन दुनिया को अलविदा कहते हैं या कौन-सा दिन लोगों की मौत के लिए सबसे कॉमन है? अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे.

ब्रिटेन की एक हालिया स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि सबसे ज्यादा मृत्यु किस दिन होती है. आफ्टर लाइफ सर्विसेस साइट 'बियॉन्ड' की स्टडी के मुताबिक, ब्रिटेन में लोगों की मृत्यु का सबसे कॉमन दिन 6 जनवरी है. इस स्टडी के मुताबिक, यह सबसे बड़ा रहस्य है कि क्रिसमस के बाद का वक्त मृत्यु के लिहाज से सबसे ज्यादा खतरनाक होता है. 

क्या कहती है स्टडी?

स्टडी के अनुसार, ब्रिटेन में साल 2005 के बाद से हर दिन 1387 लोगों की मौत हुई. हालांकि यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि मौत का यह आंकड़ा 6 जनवरी को बढ़कर 1732 हो गया. ब्रिटेन में सबसे ज्यादा खतरनाक दिनों में 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच की तारीख आती है. 11 दिनों का ये अंतराल मौत के लिहाज से रिस्की माना जाता है. स्टडी में यह भी कहा गया है कि नए साल का दिन तीसरा सबसे खथरनाक दिन है. जबकि न्यू ईयर की पूर्वसंध्या इस मामले में पांचवें नंबर पर है. इस अवधि के दौरान होने वाली मौतों के लिए कहीं न कहीं कड़ाके की सर्दी जिम्मेदार होती है. क्योंकि इसकी वजह से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण लोग आसानी से बीमारियों के कॉन्टैक्ट में आने लगते हैं. 

गर्मी में होती हैं ज्यादा मौतें?

दिसंबर के साथ-साथ जनवरी और फरवरी में नॉर्दन हेमिस्फीयर में इन्फ्लूएंजा बीमारी की वजह से मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है, जो सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा फैलती है. यहां दिलचस्प बात ये है कि ब्रिटेन में सबसे कम मौतें 30 जुलाई को होती हैं. क्योंकि तब मौसम का मिजाज गर्म होता है. कुछ रिसर्चर्स का मानना है कि गर्मी में मौत का आंकड़ा सर्दियों की तुलना में ज्यादा रहता है. यानी सर्दियों की तुलना में गर्मी का समय ज्यादा खतरनाक होता है.

ये भी पढ़ें: इजरायली एयरस्ट्राइक से मौत का डर! पहचान के लिए हाथों पर नाम लिखवा रहे फलस्तीनी बच्चे! देखें दिल पिघलाने वाला VIDEO  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget