एक्सप्लोरर

क्या आप भी बिना धोए मुंह से फुलाने लग जाते हैं गुब्बारे? तो ये PHOTO देखना आपके लिए है बहुत जरूरी

सिर्फ गुब्बारे ही नहीं, खेल-खेल में हम ऐसी कई सारी चीजें अपने मुंह में डाल लेते हैं, जिनपर हानिकारक बैक्टीरिया का जमावड़ा हो सकता है.

बर्थडे फंक्शन हो या बेबी शावर, इंगेजमेंट हो या रिटायरमेंट पार्टी लगभग सभी तरह के फंक्शन्स में गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाता है. जब भी डेकोरेशन की बात आती है तो सबसे पहले गुब्बारे ही खरीदकर लाए जाते हैं. हम में से अधिकतर लोग गुब्बारे को पैकेट से निकालकर तुरंत फुलाने के काम में लग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैकेट से निकालकर बिना धोए गुब्बारों को फुलाना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

दरअसल डेनिएल बियर्डन नाम की एक महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने यह दिखाया है कि गुब्बारों को बिना धोए फुलाना कितना रिस्की है. ज्यादातर लोग गुब्बारे को अपने मुंह की हवा से फुलाते हैं. जबकि केवल कुछ ही लोग एयर पंप का इस्तेमाल करते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गुब्बारों पर काफी गंदगी और बैक्टीरिया जमा होते हैं. जब आप इसे अपने मुंह से फुलाते हैं तो यही बैक्टीरिया अपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और तरह-तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं.

गुब्बारे को फुलाने से पहले धोना क्यों जरूरी?

डेनिएल ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने एक टब में पानी लेकर गुब्बारों को भिगो दिया है और डिटर्जेंट डाल दिया है. डिटर्जेंट डालने के बाद उन्होंने इसे अच्छे से रगड़ा, जिसके बाद पानी में गुब्बारे पर जमी गंदगी दिखाई पड़ने लगी. आप देख सकते हैं कि गुब्बारों को धोने के बाद पानी कितना गंदा हो चुका है. अब जरा सोचिए अधिकतर लोग बिना धोए ही गुब्बारों को अपने मुंह से फुलाते हैं और वो भी एक बार नहीं कई बार. अगर गुब्बारों पर हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद रहे तो ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं.


क्या आप भी बिना धोए मुंह से फुलाने लग जाते हैं गुब्बारे? तो ये PHOTO देखना आपके लिए है बहुत जरूरी

इन चीजों पर भी पाए जाते हैं हानिकारक बैक्टीरिया

सिर्फ गुब्बारे ही नहीं, खेल-खेल में हम ऐसी कई सारी चीजें अपने मुंह में डाल लेते हैं, जिनपर हानिकारक बैक्टीरिया का जमावड़ा हो सकता है, जैसे- पेन, मोबाइल का कवर, चाभी, तार, बॉटल का ढक्कन आदि. इनपर बैक्टीरिया इसलिए भी अपना घर बना लेते हैं, क्योंकि इनको पानी से रोजाना नहीं धोया जाता. 

ये भी पढ़ें: फूंक मारकर मोमबत्तियां बुझा रही थी 'बर्थडे गर्ल', एकाएक आंख में लग गई आग! आपने देखा ये VIDEO         

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget