एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने पानी पिलाने वाला कहकर उड़ाया मुशीर खान का मजाक? मैच का वीडियो हो रहा वायरल

Virat Kohli Viral Video: आरसीबी और पंजाब के मैच की एक वीडियो क्लिप लगातार वायरल हो रही है, जिसमें विराट कोहली मुशीर खान की तरफ इशारा करके कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस टीम ने ये कारनामा 9 साल बाद किया है, जिसके बाद अब टीम के फैंस को लग रहा है कि पहली ट्रॉफी आने ही वाली है. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इस मैच में पंजाब का बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से फेल रहा और आरसीबी के गेंदबाज हावी रहे. इस दौरान विराट कोहली की एनर्जी की हर तरफ तारीफ हुई, हालांकि कोहली का एक ऐसा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो जूनियर खिलाड़ी का मजाक उड़ा रहे हैं. 

मुश्किल में फंसी थी पंजाब की टीम
विराट कोहली के आलोचक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उन्हें अहंकारी बता रहे हैं. वहीं उनके फैंस उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं. दरअसल ये वीडियो मैच के उस पल का है जब पंजाब की पूरी टीम लड़खड़ा गई थी. इसके चलते उन्हें आउट हो चुके प्रभसिमरन को बाहर कर इंपैक्ट सब के रूप में मुशीर खान को बुलाना पड़ा. मुशीर खान इससे पहले टीम के डगआउट में बैठे रहते थे. 

मुशीर खान का उड़ाया मजाक?
मुशीर खान जब इंपैक्ट सब के तौर पर अपना पहला मैच खेलने उतरे, उस दौरान विराट कोहली फर्स्ट स्लिप में तैनात थे. इसी दौरान का ये वीडियो वायरल किया जा रहा है. इस दौरान विराट कोहली कुछ इशारे करते नजर आ रहे हैं. लोग दावा कर रहे हैं कि वो इस दौरान बता रहे हैं कि मुशीर खान तो पानी पिलाने वाला प्लेयर है, ये क्या कर लेगा... लोगों का कहना है कि विराट कोहली ने जूनियर खिलाड़ी का मजाक उड़ाया, जो उन्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है. 

वीडियो को लेकर बंट गए यूजर्स 
विराट कोहली के इस वीडियो को जो भी लोग शेयर कर रहे हैं, उनका यही कहना है कि एक सीनियर खिलाड़ी का अपने जूनियर खिलाड़ी के लिए ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है. सीनियर खिलाड़ियों को नए प्लेयर्स का सम्मान करना चाहिए. यही खेल भावना होती है. हालांकि विराट कोहली के फैंस का कहना है कि वीडियो में विराट क्या कह रहे हैं, ये साफ सुनाई नहीं दे रहा है. उनका कहना है कि जरूरी नहीं है विराट कोहली मुशीर खान का मजाक उड़ा रहे हों. 

ये भी पढ़ें - RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी...स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget