एक्सप्लोरर

विराट कोहली के चक्कर में निशाने पर आए अरशद वारसी! सोशल मीडिया पर जमकर काटा जा रहा बवाल

Viral News: विराट कोहली के फैंस ने अरशद वारसी को आड़े हाथों लेते हुए खरी खोटी सुना डाली. हालांकि इसके पीछे की वजह मजेदार है जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

विराट कोहली इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट के बादशाह कहे जाते हैं. इस वक्त अगर बात की जाए तो विराट रनों और रन चेज में कोहली के आसपास भी कोई नहीं है. भारत समेत पूरे पाकिस्तान और जहां जहां क्रिकेट को पसंद किया जाता है वहां वहां विराट कोहली के चाहने वाले मौजूद हैं. लेकिन कई बार ये चाहत इतनी बढ़ जाती है कि लोग सेलिब्रिटी तक को ट्रोल करने से नहीं चूकते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के साथ भी. जहां विराट कोहली के फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए खरी खोटी सुना डाली. हालांकि इसके पीछे की वजह मजेदार है जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

अरशद खान की जगह ट्रोल हुए अरशद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी को विराट कोहली के फैंस के एक ग्रुप से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उन्हें गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज अरशद खान समझ लिया. बुधवार को गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान अरशद खान ने विराट को सस्ते में आउट कर दिया था. आउट होने के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अरशद वारसी के कमेंट सेक्शन में विराट के फैंस के मैसेजेस की बाढ़ आ गई. अरशद वारसी के रिसेंट इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कोहली फैन ने कमेंट किया और कहा कि, "कोहली को आउट क्यों किया. इसके बाद अरशद वारसी सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे.

बेंगलुरु ने हारा अपना पहला मैच

मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से हरा दिया था. 170 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद जीटी ने 13 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. जिसके बाद कोहली के फैंस का गुस्सा ऐसा फूटा कि वो जाने अनजाने में ही सही अरशद वारसी को अपना निशाना बना बैठे. इससे पहले, मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाए, जिसके बाद आरसीबी ने बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर आठ विकेट पर 169 रन बनाए थे. सिराज के कुल 3 विकेट लेने पर अब अरशद वारसी के साथ उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'

यूजर्स ने लिए एक दूसरे के मजे

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा...कोहली को आउट करने वाला तू होता कौन है. इसके बाद अरशद वारसी के फैंस ने भी कोहली फैंस को खूब लताड़ा और कहा कि तुम लोग हर जगह मुंह उठाए क्यों आ जाते हो, कप तो कभी आता नहीं तुमसे. एक और यूजर ने लिखा...हे भगवान क्या पब्लिक है, इन लोगों को अब शक्ले भी समझ नहीं आती. एक और यूजर ने लिखा...सर्किट भाई आपने विराट कोहली का विकेट क्यों लिया.

यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल
Video: 'ये तो हद हो गई' पाकिस्तान ने लॉन्च की साइकिल एंबुलेंस, वीडियो देख यूजर्स ने पटका सिर
'ये तो हद हो गई' पाकिस्तान ने लॉन्च की साइकिल एंबुलेंस, वीडियो देख यूजर्स ने पटका सिर

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget