एक्सप्लोरर

कैब ड्राइवर की बदतमीजी से डरी मरी महिला, की चलती कार से कूदने की कोशिश, सामने आया रुलाने वाला VIDEO

महिला ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उसने चलती कार से कूदने की कोशिश की. उसने आगे कहा कि उबर में इस घटना को लेकर उसने शिकायत भी की, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है. महिला ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उसने उबर कैब ड्राइवर पर फोन छीनने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. यह महिला वीडियो में रोती हुई देखी जा सकती है. उसका कहना है कि कैब ड्राइवर की बदतमीजी के कारण उसके अंदर एक डर पैदा हो गया है. वह इस घटना से डरी हुई है. 

वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल से लाने के लिए जा रही थी. उसने स्कूल पहुंचने के लिए उबर कैब बुक की. जब महिला कैब में बैठी, तब वह किसी से फोन पर बात कर रही थी. इस दौरान ड्राइवर ने उसका फोन छीनने की कोशिश की. जिसकी वजह से महिला चौंक गई. महिला ने ड्राइवर की इस हरकत का विरोध किया, जिसके जवाब में ड्राइवर ने उसे गाली दी. अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में आई महिला ने उससे कार रोकने को कहा. हालांकि ड्राइवर लगातार कार भगाता ही चला गया. उसने महिला के बार-बार कहने पर भी कार नहीं रोकी. जिसके बाद महिला उसपर चिल्लाई. लेकिन फिर भी वो नहीं माना.

चलती कार से कूदने की कोशिश

महिला ने आगे बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उसने चलती कार से कूदने की कोशिश की. उसने आगे कहा कि उसने उबर में इस घटना को लेकर शिकायत भी की, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. महिला ने कहा, 'आप लोग मेरा सपोर्ट करो. मैं ड्राइवर के खिलाफ केस फाइल करने जा रही हूं. मैं बहुत डरी हुई हूं. क्या होता अगर इस घटना के दौरान मेरी बेटी भी मेरे साथ होती.' महिला ने बदसलूकी करने वाले ड्राइवर की कार की डिटेल्स भी इंस्टाग्राम के कैप्शन में शेयर की हैं और इस ड्राइवर को बैन करने की मांग उठाई है.

भड़के यूजर्स

महिला का नाम मनाली गुप्ता है, जो जयपुर की रहने वाली है. मनाली द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो को अब तक 25 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'उबर को कस्टमर्स की बिल्कुल परवाह नहीं है. ये कंपनी सिर्फ पैसे के लिए काम करती है. उबर का बायकॉट करें. उबर कस्टमर सर्विस भी प्रोवाइड नहीं करता है. ज्यादातर ड्राइवर्स ऐसे ही हैं.' जबकि एक दुसरे यूजर ने कहा, 'शर्मनाक कृत्य. मैं कैब के बजाय ऑटो में ट्रैवल करना ज्यादा पसंद करूंगा.'

ये भी पढ़ें: Israel और Hamas के बीच शुरू हुआ भयंकर 'युद्ध', हवा में उड़ती मिसाइलें, भारी बमबारी, लोगों पर हमले, देखें कुछ खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget