एक्सप्लोरर

भरी सड़क पर पुरुषों को सैनिटरी पैड बांटने लगे दो लड़के, देखें दिल छूने वाली ये VIDEO

महिलाओं को होने वाली मंथली प्रॉब्लम पीरियड्स को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सरकार कई तरह के प्रोग्राम चला रही है. हालांकि आज भी कई लोगों में इसको लेकर जागरूकता की कमी देखी जाती है.

महिलाओं के पीरियड्स को लेकर समाज में फैली सामाजिक शर्मिंदगी को खत्म करने के लिए दो लड़कों ने एक बहुत ही अनोखा काम किया है. इन दोनों ने एक इनोवेटिव पहल की शुरुआत करते हुए पुरुषों को सैनिटरी नैपकिन बांटने का फैसला किया. आपने दूसरों को भी ऐसा करते हुए कई बार देखा होगा. हालांकि सैनिटरी पैड को सिर्फ महिलाओं को ही दिया जाता है, लेकिन इन दोनों लड़कों ने पैड खरीदकर महिलाओं को नहीं, बल्कि पुरुषों को सरेआम बांटना शुरू कर दिया. ऐसा करने का उनका मकसद सिर्फ इतना था कि सैनिटरी पैड खरीदने को सामान्य बनाया जा सके. क्योंकि आज भी लोग इसे खरीदते वक्त शर्मिंदगी महसूस करते नजर आते हैं.  

दरअसल, पुरुषों को सैनिटरी पैड बांटने वाले लोगों के नाम सिद्धेश लोकारे और शैंकी सिंह है, जो कंटेट क्रिएटर्स हैं. उन्होंने पुरुषों को सैनिटरी पैड बांटने का वीडियो भी बनाया है. दोनों ने मिलकर बेंगलुरू शहर में 100 पुरुषों को सैनिटरी पैड बांटे. उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसका उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया है. इस कैप्शन में उन्होंने बताया है कि लोग जब पैड खरीदने जाते हैं, तो उन्हें कैसे हालातों का सामना करना पड़ता है. 

कैप्शन में बताई ऐसा करने की वजह  

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'हम आमतौर पर देखते हैं कि मेडिकल स्टोर पर एक काली पिन्नी में रखकर सैनिटरी नैपकिन को बेचा जाता है. ये कोई खास व्यवहार नहीं है, बल्कि दुनिया में फैली हुई एक व्यवस्था है. मासिक धर्म और पीरियड्स का शर्म और गोपनीयता की अवधारणा से गहरा संबंध है. इसलिए, हम बेंगलुरू की सड़कों पर उतरे और यहां से गुजर रहे लोगों से कुछ स्वाभाविक रूप से अहम प्रश्न पूछने के बारे में सोचा.'

22 लाख से ज्यादा व्यूज़

वीडियो को पिछले महीने शेयर किया गया था, तब से ही इसे 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर ढेर सारे लोगों ने कमेंट भी किए हैं. वीडियो में कार की डिक्की में सैनिटरी पैड को रखे हुए देखा जा सकता है. पुरुषों को ये बांटा जा रहा है और उनसे कहा जा रहा है कि वे इसे अपनी मां, बहन, दोस्त या गर्लफ्रेंड को दें, ताकि सैनिटरी पैड खरीदना सामान्य बनाया जा सके. ये वीडियो दिल छू जाने वाला है, जो समाज की कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करता है.

ये भी पढ़ें: बुझे हुए पटाखे उठा रहा था शख्स, तभी हुआ ऐसा धमाका कि उड़ गईं हाथ की दो उंगलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget