एक्सप्लोरर

Viral Video: ट्रेन को बना दिया पार्टी कोच, यात्रियों की हरकत पर भड़के लोग, रेलवे ने दिए कार्रवाई के आदेश

चलती ट्रेन के अंदर जब सफर की शांति की जगह डांस और म्यूजिक का शोर गूंजने लगे तो बाकी यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होना तय है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला.

viral video: अक्सर यात्रा के दौरान लोग चाहते हैं कि उनका सफर शांति से निकल जाए. लेकिन अगर चलती ट्रेन के अंदर जब सफर की शांति की जगह डांस और म्यूजिक का शोर गूंजने लगे तो बाकी यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होना तय है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जहां एक ग्रुप ने ट्रेन के कोच को ही पार्टी स्पेस बना दिया. तेज आवाज में गाने, ताली और डांस के बीच बाकी यात्री गुस्से में नजर आए. यही वीडियो अब इंटरनेट पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार
 
यात्रियों ने ट्रेन को बना दिया  पार्टी कोच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ट्रेन के कोच के अंदर कुछ यात्री जोर-जोर से गाना गाते, ताली बजाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह लोग एक ही ग्रुप के थे, जिन्होंने पूरे माहौल को शोर-शराबे में बदल दिया. इस दौरान कोच में मौजूद दूसरे यात्री परेशान नजर आए, लेकिन किसी ने सीधे टोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कुछ लोग म्यूजिक और डांस में मस्त है, जबकि आसपास बैठे यात्री चुपचाप यह सब झेल रहे हैं. यही वजह है कि लोगों ने इसे पब्लिक न्यूइसेंस बताया.
सोशल मीडिया पर भी भड़के यूजर्स

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे रिएक्शन सामने आने लगे. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है, क्या इन्होंने पुरी ट्रेन खरीद ली है तो दूसरा कमेंट करता है पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राइवेट पार्टी बना दिया. किसी ने लिखा इंडियन्स में सिविक सेन्स की कमी है, यह कई बार देख चुके हैं. वहीं कुछ लोगों ने इन लोगों को ट्रेन में ट्रैवल करने से बैन करने तक की मांग कर दी. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है दूसरों की परेशानी की कोई परवाह ही नहीं. एक और यूजर लिखता है जब यह लोग ही ऐसी हरकतें कर रहे हैं, तो अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया अब ट्रेन में भी चैन से सफर नहीं कर सकते हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि बड़े ग्रुप अक्सर ज्यादा सीट बुक करके खुद को पूरे कोच का मालिक समझ लेते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस मामले पर इंडियन रेलवे ने रिएक्शन देते हुए आरपीएफ को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
 

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Twitter viral video: Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Shikanji Viral Video: गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
Viral Video: लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget