एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम लाइव में Avneet Kaur से बात कर रहा था शख्स, मां ने पीछे से आकर मारा जोरदार थप्पड़, वायरल हुआ VIDEO

अवनीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन्स से इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में बात करती हुईं नजर आ रही हैं.

एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर अपने फैशन सेंस और एक्टिंग को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बनी रहती हैं. उनके फैन्स की संख्या करोड़ों में है. अवनीत के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन से इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में बात करती हुईं नजर आ रही हैं. हालांकि इस लाइव वीडियो में एक ऐसी अजीबोगरीब घटना घटी, जिसे देखकर खुद अवनीत भी हैरान रह गईं और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया.

दरअसल हुआ कुछ यूं कि अवनीत लाइव वीडियो के दौरान अपने एक फैन से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने वीडियो में कहा कि "मेरे लिए फैन पेज बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. गॉड ब्लैस यू. स्टे हेल्दी एंड स्टे सेफ." उन्होंने वीडियो के अंत में कहा, 'थैंक्यू सो मच, बाय बाय.' जैसे ही फैन फोन काटने वाला होता है, ठीक तभी पीछे से उसकी मम्मी आ जाती हैं. मम्मी कुछ देर तक तो मोबाइल में अवनीत को अपने बेटे से बात करते हुए देखती हैं, लेकिन वीडियो के खत्म होने से पहले ही वह अपने बेटे को पीठ पर एक थप्पड़ लगा देती हैं और पूछती हैं कि "कौन है ये?" 

अवनीत भी रह गईं हैरान

यह सब देखकर खुद अवनीत भी चौंक जाती हैं. वह काफी देर तक शॉक्ड रिएक्शन देती हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनके लाइव वीडियो में ऐसा कुछ घटित हुआ है. शख्स की मां ने समझा कि शायद वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है. इसी गलतफहमी की वजह से मां ने उसे लाइव वीडियो में ही एक जोरदार थप्पड़ लगा दिया. अब यह तो नहीं मालूम कि शख्स की मां ने उसके साथ आगे क्या किया. लेकिन ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

कई यूजर्स ने इस वायरल वीडियो पर अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'उसकी मॉम को लग रहा था कि अवनीत उसकी गर्लफ्रेंड है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'मां से बच्चे की खुशी देखी नहीं गई.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मां को गुस्सा इसलिए आया, क्योंकि इसने इतनी खूबसूरत लड़की को दीदी बोला.'

ये भी पढ़ें: प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद Kulhad Pizza के सहज ने किया सुसाइड? इंटरनेट पर हो रहीं बातें, जानें क्या है सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget