Viral Video: शख्स ने पानी में डूबने से बचाई कुत्ते की जान, यहां देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को पानी में डूब रहे एक कुत्ते की जान बचाते देखा गया है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी सराहना हो रही है.

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जहां एक ओर हाल ही में एक शख्स द्वारा एक कुत्ते को कान से पकड़कर उठाते हुए देखा गया था. वहीं एक अन्य वीडियो में एक शख्स को एक कुत्ते की मदद करते देखा गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स को पानी के बीच फंसे कुत्ते को बचाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 17 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. वहीं इस पर 23 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं, और इसे 1.5 लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया है.
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि इलाके में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. वहीं एक डरा और सहमा सा कुत्ता पानी पर खड़ा हुआ है. जिसे देख एक व्यक्ति अपनी बोट को उसकी ओर घुमा लेता है और बेजुबान जानवर के पास पहुंच जाता है. फिलहाल डरा हुआ कुत्ते सभी की ओर देखता है. वहीं शख्स उसे पानी से खींच कर बोट पर ले आता है. इस वीडियो को अभी तक 3.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को The Hope नाम के फ़ेसबुक पेज के द्वारा शेयर किया गया है. जहां पर यूजर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर कुत्ते की जिंदगी बचाने के लिए शख्स की सराहना करते हुए उसका धन्यवाद दे रहे हैं. वहीं कई यूजर एस पर लव रिएक्ट कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः
COP26 World Leaders' Summit: पीएम मोदी ग्लासगो में सीओपी26 में हिस्सा लेने पहुंचे, जलवायु परिवर्तन पर देंगे मंत्र
Punjab News: एडवोकेट जनरल एपीएस देओल ने दिया इस्तीफा, इस मामले में सिद्धू ने उठाए थे सवाल
Source: IOCL























