एक्सप्लोरर

ऊंची इमारत की रेलिंग पर खड़े होकर शख्स ने लगाई अपनी जान की बाज़ी, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये खौफनाक VIDEO

इंटरनेट पर आजकल स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. ये स्टंट वीडियो अपने आप में बहुत खतरनाक है.

स्टंट करने के शौकीन लोग कभी-भी छोटे मोटे स्टंट नहीं करते. उन्हें हमेशा ऐसे स्टंट पसंद आते हैं, जिनमें जान का खतरा हो या जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं. आपने सोशल मीडिया पर कई चौंकाने और हैरान करने वाले स्टंट के वीडियोज़ वायरल होते देखे होंगे. लेकिन इंटरनेट पर आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. ये स्टंट वीडियो अपने आप में बहुत खतरनाक है. स्टंट करने वाला तो बड़े आराम से कर रहा है, लेकिन देखने वालों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बहुमंजिला इमारत की छत पर मौजूद है. वह छत की पतली सी रेलिंग पर बैलेंस बनाकर खड़ा है. छत से सड़क का नजारा कितना खौफनाक लग रहा है, यह तो आप वीडियो में देख ही सकते हैं. कई लोग तो इतनी ऊंचाई से नीचे तक नहीं देख पाते, लेकिन जरा इस शख्स को देखिए. यह शख्स रेलिंग पर इतना बेखौफ होकर खड़ा है, जैसे यमराज से इसकी अलग से सेटिंग हो रखी है. शख्स बिना किसी हार्नेस या सपोर्ट के रेलिंग पर खड़ा है यानी अगर उसका पांव फिसला तो वह सीधा नीचे जाएगा और ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि गिरने के बाद जिंदा बच जाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता.

एक इमारत से दूसरी इमारत पर लगाई छलांग

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स एक इमारत की रेलिंग से दूसरी इमारत की रेलिंग पर कूदता हुआ नजर आ रहा है. उसके चेहरे पर खौफ की एक भी लकीर नहीं है और ना ही वह ऐसा करते वक्त घबरा रहा है. उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शख्स इस तरह के खतरनाक स्टंट काफी समय से करता आ रहा है. इसलिए इसे बिल्कुल डर नहीं लग रहा. वीडियो देखकर कई बार तो ऐसा लगा, जैसे वह गिर जाएगा. लेकिन शख्स ने कहीं भी अपने पैरों को लड़खड़ाने नहीं दिया. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर polianskii नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जिसने खुद को एक मूवमेंट आर्टिस्ट बताया है. शख्स अक्सर इस तरह के स्टंट्स को अंजाम देता रहता है. उसकी प्रोफाइल पर स्टंट्स की कई सारी वीडियोज़ मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें: देश के इस हाइटेक शहर में लगा 'फरारी कारों का ट्रैफिक जाम', लोगों ने कहा- 6 करोड़ की कार का क्या फायदा...   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget