एक्सप्लोरर

मेट्रो में बैठकर 'गोबी मंचूरियन' खा रहा था शख्स, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, लगा जुर्माना

बीएमआरसीएल ने नियमों का उल्लंघन करने के एवज में शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सिर्फ मामला ही दर्ज नहीं किया, उसपर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

मेट्रो में कभी कोई बीड़ी पीता नजर आता है तो कभी कोई अश्लील हरकत करता दिखाई देता है. अपनी इन्हीं अजीबोगरीब घटनाओं के लिए मेट्रो हमेशा चर्चा का मुद्दा बना रहता है. आपने दिल्ली मेट्रो के तो खूब चर्चे सुने होंगे. लेकिन इन दिनों बेंगलुरु मेट्रो को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल मेट्रो ट्रेन के अंदर एक शख्स ने 'गोबी मंचूरियन' खाने की गलती कर दी. यह गलती उसको इतनी भारी पड़ गई कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर डाली.

बीएमआरसीएल ने नियमों का उल्लंघन करने के एवज में शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सिर्फ मामला ही दर्ज नहीं किया, उसपर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल कुछ दिनों पहले इस शख्स ने मेट्रो में बैठकर गोबी मंचूरियन खाए थे, जबकि ऐसा करना मेट्रो नियमों के खिलाफ था. जब शख्स मंचूरियन खा रहा था, तब सामने बैठे एक शख्स ने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. पोस्ट करने के बाद देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स को खूब खरी-खरी सुनाई और इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की. 

दोस्त ने समझाया, मगर नहीं समझा शख्स

मेट्रो में उसके दोस्त उसे खाना खाने के लिए मना करते हैं और समझाते हैं कि वह ऐसा न करे. लेकिन इसके बावजूद शख्स मंचूरियन खाना नहीं छोड़ता और दोस्तों की बात को हवा में उड़ा देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोस्त उसको ऐसा न करने को कहते हैं तो वह सिर्फ मुस्कुराता रहता है. शख्स का ये रवैया देखकर इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. 

लगाया गया जुर्माना

मेट्रो के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस व्यक्ति के खिलाफ जयनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इसपर जुर्माना भी लगाया गया. जुर्माने के अलावा, व्यक्ति ने स्टेशन पर ऐसा दोबारा न करने की शपथ भी ली.

ये भी पढ़ें: 80 साल तक दिमाग में फंसी रही सुई, फिर भी जी गई महिला, माता-पिता ने बचपन में की थी हत्या की कोशिश!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget