एक्सप्लोरर

सरेआम 'पशु बलि' देता नजर आया शख्स, महिला ने टोका...तो दे डाली धमकी, सामने आया VIDEO

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला शख्स को पशु बलि अनुष्ठान रोकने और पशु को छोड़ देने की अपील करती नजर आ रही है.

पशु बलि अनुष्ठान के नाम पर पशुओं के साथ क्रूरता के अब तक कई मामले देखे गए हैं. अब ताजातरीन मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है. कानपुर में एक शख्स पशु की सरेआम बेखौफ होकर बलि देता नजर आया है. जब एक महिला की नजर इस अनुष्ठान पर पड़ी, तो उसने तुरंत शख्स को लताड़ना शुरू कर दिया और उससे कहा कि वह पशु के बच्चे को आजाद कर दे. लेकिन शख्स ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि 'ये पूजा भंग मत करो'. 

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शख्स को पशु बलि अनुष्ठान रोकने और पशु को छोड़ देने की अपील करती नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने हाथों में पशु के मासूम बच्चे को दबोचा हुआ है. जबकि बगल में बैठा दूसरा शख्स अनुष्ठान की तैयारियां कर रहा है. जब महिला ने शख्स से पशु को छोड़ने को कहती है तो वह तुरंत ऐसा करने से इनकार कर देता है. शख्स अपनी गलती मानने के बजाय महिला से ऐंठकर बात करने लगता है. 

"दरोगा बुला लो...मुझसे बहस मत करो"

वीडियो में महिला कह रही है कि "पुलिस बुलाऊं मैं. आप इसको (पशु को) छोड़िए." इसके जवाब में शख्स कहता है कि "पुलिस नही दरोगा बुला लो. मुझसे यहां खड़े होकर बहस मत करो." महिला कई बार पशु को छोड़ने की अपील करती हैं, लेकिन अहंकारी शख्स बार-बार महिला को बहस ना करने का बोलकर जाने के लिए कह देता है. महिला आगे कहती है कि "आप किसी के बच्चे को मारकर कैसे पूजा कर सकते हैं. वो मर जाएगा. क्या आप अपने बच्चे को मार सकते हैं? नहीं मार सकते न? तो किसी और के बच्चे को कैसे मार सकते हैं." महिला द्वारा यह कहे जाने के बाद शख्स कुछ देर तक उसका मुंह ताकता रहता है.

 

तमाशबीन बने रहे लोग

अंत में महिला उससे उसका नाम पूछती है. शख्स ने अपना नाम ललित वर्मा बताया और कहा कि "जाओ ढूंढ लो भैरवपुर में और मेरे नाम पर रिपोर्ट लिखवा दो." इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन की तरफ बढ़ जाती है और शख्स अपने पशु बलि अनुष्ठान को पूरा करता है. जिस वक्त ये पूरी घटना हुई, तब वहां और भी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की और ना ही महिला का सपोर्ट किया. 

ये भी पढ़ें: बीवी से बिना पूछे शख्स ने खरीदा 'महाघिनौना' घर, दीवारों पर जमी फफूंद, कूड़े से भरा कोना-कोना, सनका पत्नी का दिमाग- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget