एक्सप्लोरर

बीवी से बिना पूछे शख्स ने खरीदा 'महाघिनौना' घर, दीवारों पर जमी फफूंद, कूड़े से भरा कोना-कोना, सनका पत्नी का दिमाग- VIDEO

पति स्टीवन ने इस घर को इसलिए खरीद लिया, क्योंकि ये काफी सस्ता मिल रहा था. पत्नी एशले ने बताया कि उनके पति ने बिना उनसे पूछे 7 साल पहले घर खरीदा था.

नया घर लेने से पहले आमतौर पर परिवार का मुखिया सभी सदस्यों से उनकी राय और पसंद पूछता है. जब सब किसी घर को लेकर हामी भरते हैं, तब जाकर इसको खरीदने की प्रक्रिया शुरू होती है. हालांकि अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने बिना अपने परिवार से सलाह मशविरा किए ही एक घर खरीद लिया, वो भी बिना ठीक से देखे. जब पत्नी को इस बात की खबर लगी कि उसके पति ने एक घर खरीदा है तो वह उसे देखने के लिए गई. हालांकि उसका दिमाग तब खराब हो गया, जब उसने देखा कि ये घर तो रहने लायक ही नहीं है. क्योंकि पूरे घर में गंदगी का ढेर था. दीवारों पर काई और फफूंद की परत चढ़ी हुई थी. पूरे घर की हालत बिल्कुल जर्जर थी. ऐसा लग रहा था जैसे सदियों से खाली पड़ी इमारत खरीद ली हो. 

पति स्टीवन ने इस घर को इसलिए खरीद लिया, क्योंकि ये काफी सस्ता मिल रहा था. पत्नी एशले ने बताया कि उनके पति ने बिना उनसे पूछे 7 साल पहले घर खरीदा था. हालांकि हमने इसे शादी के उसी हफ्ते में बंद करने का फैसला किया. जिस घर को पति ने खरीदा था, वह घर एक पुराना फायर स्टेशन था, जिसे 1980 के दशक में घर का रूप दिया गया था. इस घर को स्टीवन ने 75 लाख में खरीदा था. एशले कहती हैं कि हमने इसी घर को रेनोवेट कराने का फैसला किया. हमने कम बजट में ही इस पुराने फायर स्टेशन को एक आलीशान घर का रूप दे डाला.

घर को रेनोवेट करने में लगे 7 साल 

उन्होंने कहा कि हम दोनों चाहते थे कि ये घर एक ऐसी जगह बन जाए, जहां रहना हमारे बच्चों को बहुत अच्छा लगे. उन्होंने बताया कि नए घर को रेनोवेट करने में उन्हें 7 साल का लंबा वक्त लगा. अब इस घर को देखकर यह कोई नहीं कह सकता है कि ये एक जमाने में गंदगी और फफूंद का अड्डा हुआ करता था. इस रेनोवेटेड आलीशान घर में जरूरत की सारी चीजें तो हैं ही, लेकिन थियेटर, बाथरूम, गेम्स रूम, इनडोर फुटबॉल पिच, जिम, आइस हॉकी रिंक और फर्शों के बीच स्लाइड भी हैं. यानी इस घर में अब एंटरटेनमेंट के लिए अब सबकुछ अवेलेबल है.

लोगों को नहीं हो रहा यकीन

स्टीवन और एशले ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जर्जर घर को आलीशान महल में तब्दील होते देखा जा सकता है. इंटरनेट पर किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि ये घर पहले कभी फायर स्टेशन हुआ करता था. उन्हें लग रहा है कि ये कपल मजाक कर रहा है. हालांकि कपल ने वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टी की कि ये उनके द्वारा बनाया गया सपनों का घर है.    

ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था शख्स, पीछे से आ रही ट्रेन ने कुचला, सामने आया खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget