एक्सप्लोरर

भयंकर हादसे का शिकार होने वाली थी महिला, वफादार कुत्ते ने यूं बचाई अपनी मालकिन की जान, देखें VIDEO

Viral Video: कुत्ते को एक वफादार और प्यार करने वाला जानवर माना जाता है. इन्हें कई बार अपने मालिक की मदद करते और उनकी जान बचाते देखा गया है.

ऐसा कहा जाता है कि जानवर कहीं मुसीबतों को आने से पहले ही भांप लेते हैं. आपने ऐसी कई वीडियो देखी होंगी जिनमें भूकंप से पहले पंछी उड़ते और जानवर इधर-उधर भागते नजर आते हैं. कहीं न कहीं ऐसा करके वह ये संकेत देते हैं कि अलर्ट हो जाओ कुछ बड़ा होने वाला है. कई लोग अपनी पसंद के मुताबिक जानवर पालते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा जिस जानवर को घर में रखकर पाला जाता है, वो कुत्ता है. कुत्ते को एक वफादार और प्यार करने वाला जानवर माना जाता है. इन्हें कई बार अपने मालिक की मदद करते और उनकी जान बचाते देखा गया है. 

अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ते ने आगे आने वाली मुसीबत को भांपकर अपनी मालकिन की जान बचा ली. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालकिन अपने डॉग को लेकर टहलने निकली थी. उसने कुत्ते की जंजीर को अपने हाथ में पकड़ा हुआ था. महिला जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसका डॉग भी उसी दिशा में आगे बढ़ता है. हालांकि एक जगह पर आकर कुत्ता रुक जाता है और सूंघकर कुछ चेक करने लगता है. कुत्ते के रुकने की वजह से महिला भी आगे बढ़ने के बजाय उसके पास पीछे आ जाती है. जैसे ही महिला अपने कदम पीछे खींचती है, ठीक तभी वहां एक बड़ा हादसा हो जाता है.

बस की चपेट में आ सकती थी महिला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के रुक जाने पर महिला भी वहीं रुक जाती है और इसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाती. कुछ सेकंड के फासले के बाद महिला की नजर सामने से आती बस पर पड़ती है. बस को देखते ही महिला और उसका कुत्ता वहां से भागते लग जाते हैं. बस रोड साइड पर खड़ी एक कार से टकरा जाती है और महिला से केवल कुछ ही कदम दूर होती है.

कुत्ते ने बचाई मालकिन की जान

वीडियो को देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि महिला और एक्सीडेंटल बस के बीच कितना कम फासला था. वो तो कुत्ते की वजह से महिला की जान बच गई. वरना अगर महिला कुछ कदम आगे तक चली जाती, तो उसका इस बस की चपेट में आना तय था. 

ये भी पढ़ें: Israel और Hamas के बीच शुरू हुआ भयंकर 'युद्ध', हवा में उड़ती मिसाइलें, भारी बमबारी, लोगों पर हमले, देखें कुछ खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget