एक्सप्लोरर

केरल बीच पर बहकर आया 50 फुट लंबी व्हेल का शव, दंग रह गए लोग, सामने आया VIDEO

Viral Video: हर कोई यह देखकर हैरान था कि इतनी बड़ी व्हेल आखिर बीच के किनारे कैसे आ गई और इसकी मौत कैसे हुई. इस व्हेल पर सबसे पहले नजर कुछ स्थानीय मछुआरों की पड़ी.

केरल से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. राज्य के कोझिकोड के साउथ बीच पर एक लंबी व्हेल का शव देखा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि व्हेल का शव समंदर से बहकर बीच के किनारे पर आया है. व्हेल को बीच पर देखे जाने के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हर कोई यह देखकर हैरान था कि इतनी बड़ी व्हेल आखिर बीच के किनारे कैसे आ गई और इसकी मौत कैसे हुई. इस व्हेल पर सबसे पहले नजर कुछ स्थानीय मछुआरों की पड़ी. 

मछुआरों ने शनिवार सुबह लगभग 10:15 बजे इस व्हेल को मृत हालत में देखा. उन्होंने दावा किया कि व्हेल का शव 2 दिन से ज्यादा पुराना लग रहा था, क्योंकि उसमें सड़न पैदा होने लगी थी. मछुआरों ने यह भी बताया कि उसका शरीर काफी विशाल था. वह लगभग 50 फीट लंबी लग रही थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोझिकोड कॉर्पोरेशन के हेल्थ ऑफिसर इंचार्ज प्रमोद ने कहा कि व्हेल की मौत की वजह का पता लगाने के लिए समुद्र तट पर ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे गड्ढा खोदकर उसी में दफन कर दिया जाएगा.

वायरल हो रहा ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर बीच के किनारे पड़े व्हेल के शव का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस विशाल व्हेल को देखकर हैरान है और यही सोच रहा है कि यह आखिर कहां से आई होगी और इसकी मौत किस वजह से हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र तट के किनारे व्हेल का शव पड़ा हुआ है. जबकि शव के आसपास कई लोग मौजूद हैं, जो उसकी तस्वीरें खींच रहे हैं. कुछ लोग तो शव के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. 

डेड बॉडी में हो सकता है धमाका!

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'प्लीज व्हेल के शव के नजदीक बिल्कुल न जाएं. क्योंकि अगर इसके शरीर में गैस बनी होगी तो ये फट भी सकता है, जिसकी वजह से आसापस खड़े लोगों को इंजरी हो सकती है.' मालूम हो कि बड़ी व्हेल्स के बॉडी के अंदर गैस बन जाती है, जिसके कारण शव में ब्लास्ट भी हो सकता है. कई बार ये गैसें आराम से रिलीज होती हैं, मगर कई बार इन्हें तेज धमाकों के साथ बाहर निकलते हुए भी देखा गया है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी बिना धोए मुंह से फुलाने लग जाते हैं गुब्बारे? तो ये PHOTO देखना आपके लिए है बहुत जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget