एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में लड़के ने दी 'मौत को दावत', चलती ट्रेन की छत पर खड़ा होकर दिखाने लगा 'खतरनाक' कारनामा- VIDEO

न्यूयॉर्क शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. इसमें एक लड़के को चलती ट्रेन की छत पर बड़े आराम से खड़े होकर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को लेकर एक बात कही जाती है कि ये आपको हमेशा हैरान करके रखता है. यहां लोगों को कई बार ऐसी-ऐसी हरकतें करते हुए देखा जाता है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के एक शख्स को खतरनाक काम करते देखा जा सकता है. दरअसल ये शख्स ट्रेन की छत पर खड़ा होकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन कितनी तेज रफ्तार से भाग रही है. लेकिन इस शख्स को किसी तरह का कोई डर नहीं है.  

इस वीडियो को 'न्यूयॉर्क ओनली' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे ये किसी वीडियो गेम का हिस्सा हो. इस वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक कम उम्र का लड़का लग रहा है, जो ट्रेन के ऊपर बेखौफ होकर खड़ा है. जैसे ही ट्रेन न्यूयॉर्क सिटी की ओर बढ़ती है, उसे ट्रेन पर मुड़ते हुए देखा जा सकता है. इस लड़के ने हूडी और जीन्स पहनी हुई है और पीठ पर एक बैग लटकाया हुआ है. 

तेज रफ्तार में भाग रही थी ट्रेन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक वक्त लड़के को लड़खड़ाते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो में लोगों की भीड़ स्टेशन पर खड़ी है. इस दौरान सामने से एक ट्रेन आती है और उसकी छत पर एक लड़का खड़ा है. ट्रेन की रफ्तार भी तेज होती है और जैसे ही आगे की ओर गुजरती है. भीड़ उस लड़के की ओर देखती है और स्टेशन पर शोर मच जाता है. इस दौरान लड़का भी पीछे मुड़ता है और मगर लड़खड़ा जाता है, मगर गिरने के बजाय वह छत पर स्थिर खड़ा रहता है. 

वीडियो देख भड़के यूजर्स

ये वीडियो काफी तेजी ये वायरल हुआ है. अब तक इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लेकिन लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद लड़के की आलोचना की है. लोगों का कहना है कि आज कल के बच्चे वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'इस घटना में अगर लड़के की मौत हो जाएगी, तो इसके पैरेंट्स सरकार के खिलाफ मुकदमा कर देंगे.' एक यूजर ने कहा कि ये किसी वीडियोगेम की क्लिप जैसी नजर आती है.

ये भी पढ़ें: 80% तक जला शरीर, आंखों की चली गई रोशनी, फिर भी मेहनत करके पुलिस ऑफिसर बना शख्स- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget