एक्सप्लोरर

Video: क्रिकेट मैच में अचानक सिर के बल खड़ा हो गया अंपायर, करने लगा अजीब हरकतें- वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: वायरल वीडियो कथित तौर पर एक टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का बताया जा रहा है जो सूरत में आयोजित होती है. इसमें अंपायर ने कुछ ऐसा किया कि वो वायरल हो गया.

Trending Video: सोशल मीडिया पर अजीब अजीब तरह की वीडियो आप रोज देखते होंगे. इनमें कई लोग जान बूझकर अजीब हरकतें करते हैं तो कुछ के साथ अजीब हरकतें हो जाती हैं. फिल्मों के सीन हो या फिर कोई ड्रामा, मीमर्स मीम बनाने के लिए कंटेंट निकाल ही लेते हैं. लेकिन इस बार क्रिकेट के मैदान से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई बस यही कह रहा है कि बस कर दो अंपायर साहब, डांस आप कर रहे हो, शर्म हमें आ रही है. वायरल वीडियो कथित तौर पर एक टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का बताया जा रहा है जो सूरत में आयोजित होती है. 

अंपायर करने लगा अजीब हरकतें

मैच में जैसे ही बॉलर ने बॉल डाली वैसे ही बॉल वाइड हो गई. वाइड देने के लिए अंपायर अपने हाथों को फैला कर टाइटैनिक पोज देते हैं, लेकिन इस मैच के अंपायर को कुछ और ही सनक चढ़ी थी. बॉल के वाइड होते ही अंपायर अपने सिर के बल खड़ा हो गया और अपनी दोनों टांगों को चौड़ा कर वाइड का इशारा देने लगा. इसके बाद अगली बॉल पर जब बल्लेबाज ने छक्का जड़ा तो अंपायर ने सिर के बल खड़े होकर अपनी दोनों टांगों से छक्के का इशारा दिया. 

आउट हुए बल्लेबाज को चिढ़ाया

अंपायर मैच को लेकर फुल मूड में था.  ऐसा लग रहा था कि अंपायर को डांसर बनना था लेकिन घर वालों के दबाव में वो अंपायर बन गया. अजीब हरकतें कर रहा अंपायर यहीं नहीं रुका. जब बल्लेबाज आउट हुआ तो अंपायर ने अपने दोनों हाथों अंगूठों को कान के पास रखकर बच्चों वाले अंदाज में पवेलियन जा रहे बल्लेबाज को चिढ़ाना शुरु कर दिया. अंपायर के डांस से लग रहा था मानों आज ही ये नागमणि लेकर अपने घर जाएगा. 

डीआरएस पर दिए अजीब इशारे

मैच में जब डीआरएस यानी डिसीजन रिव्यू सिस्टम लेने की बारी आई तो अंपायर ने लेट कर अपने ही अंदाज में DRS का इशारा किया. अंपायर की इन हरकतों को देख आप या तो हंस पड़ेंगे या फिर जी भर कर रोने लगेंगे. यूजर्स अंपायर को देखकर बोल रहे हैं कि इसे किसी ने वाटर बॉटल की जगह क्वार्टर बॉटल पकड़ा दी है. 

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Surat Tennis Cricket नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 9.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स वीडियो को लेकर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे लगता है इस अंपायर को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा...यह डांसर बनना चाहता था लेकिन घर वालों ने इसे अंपायर बना दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह पहला मैच है जहां लोग खिलाड़ी को नहीं बल्कि अंपायर को देखने आए हैं.

यह भी पढ़ें: Video: फुटबॉल मैच की दिवानगी, ताबूत में पड़ा रह गया शव, परिवार देखने लग गया मैच

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget