एक्सप्लोरर

कैब ड्राइवर ने पैसेंजर पर तान दी पिस्तौल, खबर सुनकर खौफ में हैं यूजर्स

मामला अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर से आया है, जहां एक महिला ने उबर कैब बुक की थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक ड्राइवर ने गाड़ी में बैठी महिला पर बंदूक तान दी.

Trending Video: आजकल बहुत से लोग रोजाना सफर के लिए कैब सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. ये सुविधा लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित लगती है, क्योंकि इसमें अकेले और शांति से सफर किया जा सकता है. लेकिन हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो कैब में सफर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर से आया है, जहां एक महिला ने उबर कैब बुक की थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक ड्राइवर ने गाड़ी में बैठी महिला पर बंदूक तान दी. ये घटना इतनी डरावनी थी कि महिला एकदम घबरा गई और किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही.

रास्ता बताने पर महिला पर ड्राइवर ने तान दी बंदूक

अमेरिका के मियामी से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे रैपर क्रिसी सेलेस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो उबर कैब से कहीं जा रही थीं और रास्ता बता रही थीं. लेकिन तभी माहौल अचानक ऐसा बदला कि जान का खतरा बन गया. क्रिसी ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर से सिर्फ इतना कहा, "अरे मोड़ यहीं है, बाएं मुड़िए," लेकिन ड्राइवर गुस्से में आ गई और चिल्लाते हुए बोली, "अभी मेरी गाड़ी से बाहर निकलो." जब सेलेस्ट कैब से नहीं उतरीं, तो महिला ड्राइवर ने उन पर बंदूक तान दी. यहां तक कि उसने 911 पर भी कॉल लगा दिया. सेलेस्ट का कहना है कि ड्राइवर पहले से ही थोड़ी गुस्से में लग रही थी. उन्होंने मजाक में इतना भर कहा था कि "आपकी आंखें थोड़ी अजीब लग रही हैं," शायद यही बात ड्राइवर को बुरी लग गई. इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा बन गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bomb Ass Krissy (@krissycelessss)

यूजर्स ने कैब कंपनी पर उठाए सवाल, बोले ये सुरक्षा में चूक

वीडियो में ये सब रिकॉर्ड भी हुआ है और अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग हैरान हैं कि सिर्फ रास्ता बताने पर कोई ड्राइवर इतना गुस्सा कैसे हो सकता है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कैब कंपनी से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांग रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर कोई अपनी जान को खतरे में डालकर सफर करे, तो फिर आराम और सुविधा का क्या मतलब? अब देखना ये होगा कि कैब कंपनी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं. क्योंकि ये सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल है.. क्या हम कैब में सुरक्षित हैं?

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget