एक्सप्लोरर

Video: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी... ट्रेन चलाते समय मोबाइल में बिजी हुई ड्राइवर, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर

Viral Video: सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है कि कैसे एक महिला ड्राइवर ट्रेन चलाते समय स्मार्टफोन में व्यस्त थी, तभी ट्रेन उसी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन से टकरा जाती है.

Train Accident Trending Video: ऐसा कहा जाता है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. इस कहावत को हमनें असल जिंदगी के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर मौजूद अनगिनत वीडियो में भी सही साबित होते हुए पाया है. ये सभी जानते हैं कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ये किसी भी पल खतरनाक साबित हो सकता है, ये बात जानते सभी हैं, लेकिन असल जिंदगी में मानते बहुत कम लोग हैं. वायरल वीडियो में एक महिला को ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है, जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

ट्रेन दुर्घटना का ये पुराना वीडियो ट्विटर पेज सीसीटीवी इडियट्स (@cctvidiots) पर पोस्ट किए जाने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप एक महिला ट्रेन ड्राइवर को देख सकते हैं जो ट्रेन चलाते समय अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल भी कर रही है. वो मोबाइल फोन में इतना ज्यादा उलझी रहती है कि वह यह नहीं नोटिस कर पाती है कि उसी ट्रैक पर सामने एक और ट्रेन मौजूद है. जब तक उसका ध्यान फोन से हटकर उसी ट्रैक पर सामने मौजूद दूसरी ट्रेन पर जाता है और तो वो पूरी तरह से हैरान रह जाती है. इसके बाद वो ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक लगाना शुरू कर देती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है और ट्रेन आगे वाली ट्रेन से टकरा जाती है.

वीडियो देखिए:

क्या हुआ आगे...

ये ट्रेन दुर्घटना इतनी बड़ी नहीं थी और वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला चालक एस हादसे में बाल-बाल बच गई. अगली फुटेज में ट्रेन के अंदर मौजूद एक अकेले यात्री को दिखाया गया है, जो ट्रेन के टकराने की वजह से गिर जाता है. वीडियो में इस घायल यात्री को ट्रेन के डिब्बे की फर्श पर पड़ा हुआ देखा जा सकता है.

वीडियो को 10 मिलियन व्यूज़

इस वीडियो को सीसीटीवी इडियट्स नाम के पेज ने ट्विटर पर पोस्ट किया गया था, जो अक्सर सीसीटीवी कैमरे में कैद लोगों की लापरवाह हरकतों को उजागर करता रहता है. ये पुराना वीडियो एक बार से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दो ट्रेन की आपसी टक्कर की ये घटना अक्टूबर 2019 में रूस में हुई थी.

ये भी पढ़ें: हवाई जहाज में बजा Sapna Chaudhary का गाना, ठुमके लगाकर नाचने लगे लोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget