एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं असली यारी! हर हफ्ते मिलकर बियर पार्टी करते हैं 6 दोस्त, 56 सालों से चल रहा है ये सिलसिला

56 सालों से भी ज्यादा वक्त से पॉल हेन्स, बिल मुंडेन, केन किंग, पीटर थिरवाल, ब्रायन आयर्स और डिक कॉटन हर गुरुवार को इकट्ठा होते हैं. इनकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल है.

Trending News: ब्रिटेन में छह बुज़ुर्ग दोस्तों ने पिछले 56 सालों से एक वीकली परंपरा को बिना चूके निभाया है. हर गुरुवार को ये सभी दोस्त पब में एक बियर पीने के लिए मिलते हैं, ये एक ऐसी रस्म जिसे इन लोगों ने शायद ही कभी छोड़ा हो, कोई भी माहौल हो, ये दोस्त कभी गुरुवार को एक साथ बैठकर शराब पीना नहीं भूलते. 56 सालों से भी ज्यादा वक्त से पॉल हेन्स, बिल मुंडेन, केन किंग, पीटर थिरवाल, ब्रायन आयर्स और डिक कॉटन हर गुरुवार को इकट्ठा होते हैं.

पीटर, जो एक रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, ने बीबीसी को बताया कि , "कभी-कभी, हम सभी छुट्टी पर होते हैं और नहीं आ पाते, लेकिन ऐसे साल भी रहे हैं जब हमने लगातार दो या तीन सालों तक एक भी गुरुवार नहीं छोड़ा."

56 सालों से चली आ रही दोस्ती आज भी कायम

उनकी ये मिलने और पार्टी करने वाली आदत 1968 में शुरू हुई जब छात्र केन और पॉल पढ़ाई के दौरान गोल्फ खेलने के बाद पब जाने लगे. यह सब रेंडमली टूर से शुरू हुआ और एक कभी न खत्म होने वाली आदत में बदल गया. इन लोगों का कहना है कि जवानी में जब ये लोग मिलते थे तो आपस में फुटबॉल और सेक्स की बातें किया करते थे, लेकिन अब जब भी मिलते हैं तो पेंशन और प्रोटेस्ट के बारे में बातें होती है. इन लोगों का ग्रुप हर बार एक ही पब में मिलने के बजाए अपनी जगहें स्विच करता रहता है. पहले ये लोग शेफील्ड में मिला करते थे, लेकिन अब रॉदरहैम में मिला करते हैं. पब बंद होने और कोरोना के चलते भी इन लोगों ने अपनी परंपरा को कायम रखा है. यह सब पिछले 56 सालों से चला आ रहा है.

यह भी पढ़ें: मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर बर्गर बेचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, चुनाव के लिए किया अजीब प्रचार, देखें वीडियो

कोविड में भी नहीं टूटने दी परंपरा, जूम के जरिए मिले

कोविड-19 के दौरान, उन्होंने जूम के जरिए अपनी गुरुवार को मिलने वाली परंपरा को बनाए रखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे दूर-दराज के दोस्त भी शामिल हुए. केन बताते हैं, "हम अभी भी महीने में एक बार जूम करते हैं," उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दूर-दराज के सदस्यों के लिए 55वीं सालगिरह का जश्न भी देरी से किया ताकि वो लोग भी इस जश्न में शामिल हो सकें. आपको बता दें कि इन 6 दोस्तों के बीच हमेशा प्यार बना रहा है, इन दोस्तों के बीच कभी इस बात को लेकर मामूली विवाद तक नहीं हुआ कि आज किसकी बारी है और कौन खर्चा करेगा.

यह भी पढ़ें: मिया खलीफा के लिए बुजुर्ग ने रखा करवा चौथ का व्रत, वीडियो हो रहा वायरल

19 बच्चे, 33 पोते-पोतियां और 6 परपोते-पोतियों का है परिवार

इन 6 दोस्तों की दोस्ती इतनी गहरी है कि बिजी शेड्यूल और परिवार के चलते भी यह कभी गुरुवार को इकट्ठे होना नहीं भूलते. कभी कोई मौजूद नहीं होता है तो जूम पर मीटिंग करके अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हैं. 6 दोस्तों के परिवार को मिलाकर इनके कुल 17 बच्चे, 33 पोते-पोतियां और छह परपोते-परपोतियां शामिल हैं. लेकिन फिर भी इनका हर गुरुवार को मिलना तय रहता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के रुझान आना शुरू! शख्स ने सुतली बम से कर दिया ऐसा कारनामा, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget